यूपी: 12वीं की छात्रा को गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगी, दबोचा गया

12वीं की छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


बस्ती, 6 मार्च। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 12वीं की छात्रा को घर में घुसकर गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मनदीप के रूप में हुई है। उसे एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। यह मुठभेड़ कलवारी थाना क्षेत्र के माझा इलाके में उस समय हुई, जब पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनदीप के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मनदीप का 12वीं की छात्रा से प्रेम संबंध था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर छात्रा के घर में घुसकर उस पर गोली चला दी थी। गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के दौरान आरोपी ने छात्रा की मां पर भी फायरिंग की थी, लेकिन गोली उन्हें नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गईं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। बताया जा रहा है कि घायल छात्रा कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव की रहने वाली है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और स्वाट टीम को लगाया था। लगातार दबिश के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिली है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,413
Messages
13,450
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top