ओमान से लौटे लोगों ने सुनाया मस्कट का हाल: 'कोई समस्या नहीं, युद्ध का प्रभाव नहीं, जनजीवन सामान्य'

ओमान से दिल्ली पहुंचे लोगों ने कहा, वहां के हालात काफी बेहतर


नई दिल्ली, 6 मार्च। ओमान की राजधानी मस्कट से शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे लोगों ने वहां के हालात बताए। आईएएनस से बात करते हुए रवि कुमार ने कहा कि मस्कट में हालात काफी अच्छे हैं। कोई समस्या नहीं है और वहां से विमान उड़ान भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मस्कट में मिसाइल की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। ऑफिस चल रहा है और हालात सामन्य है। रवि कुमार ने कहा कि मस्कट में हालात बेहतर हैं, इसलिए दुबई, कुवैत व कतर में रहने वाले लोग मस्कट ही आ रहे हैं और फ्लाइट पकड़ रहे हैं। रवि की पत्नी गिरिजा ने बताया कि वहां के हालात बहुत अच्छे हैं और जनजीवन सामान्य है।

मस्कट से दिल्ली आए शशि प्रकाश ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मस्कट में भगवान की कृपा से हालात बेहतर हैं औऱ वहां युद्ध का फिलहाल कोई प्रभाव नहीं है।

हृदय नारायण स्वामी ने कहा कि मैं ओमान से आ रहा हूं। वहां कोई समस्या नहीं है। वहां करीब एक करोड़ भारतीय लोग काम कर रहे हैं। वहां की सरकार हमारा ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कुवैत और कतर में समस्या है लेकिन समस्या ज्यादा नहीं है और घबराने की कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान ने तेल के रास्ते को बंद कर दिया है, इसलिए तेल की कीमत में उछाल आ रहा है। जल्द ही ये समस्या हल हो जाएगी। खाड़ी के देश हम भारतीयों की पूरा ध्यान रख रहे हैं।

मस्कट से दिल्ली आईं एक महिला ने आईएएनएस से बताया कि हम लोग ओमान के मस्कट से आ रहे हैं। हम लोग वहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि सच यही है कि वहां कुछ भी बदलाव नहीं है। जिंदगी सामान्य चल रही है। लोग काफी सावधान हो गए हैं। यूएई के लोगों को भी यहीं से फ्लाइट से भेज रहे हैं। हमको कोई समस्या नहीं हुई है।

कनाडा से दिल्ली पहुंचे अमन शर्मा ने आईएएनएस से बताया कि कैलगरी से दोहा होते हुए दिल्ली के लिए 28 फरवरी की मेरी फ्लाइट थी लेकिन जब हम दोहा जा रहे थे तो फ्लाइट में हमें न्यूज मिली कि वहां पर मिसाइल हमला हो रहा है, बम ब्लास्ट हो रहा है। इस वजह से हमारी फ्लाइट तुर्की डायवर्ट कर दी गई। चार-पांच दिन हम लोग तुर्की के इस्तांबुल में रुके। वहां पर भी हालात अच्छे नहीं थे लेकिन कल हमको मस्कट के लिए फ्लाइट मिली। वहां सब अच्छा था और ओमान से हम दिल्ली पहुंचे हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,417
Messages
13,454
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top