दिल्ली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार


नई दिल्ली, 6 मार्च। दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में मोबाइल फोन छीनने के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 23-24 फरवरी की रात मोहन गार्डन पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली कि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया गया है। इस केस को एएसआई मुरली सिंह को सौंपा गया, जिन्होंने अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

मामले की शिकायत अभिजीत (19) निवासी मोहान गार्डन, गुरुद्वारा रोड ने बताया कि वह घर लौट रहा था, जब मुख्य नजफगढ़-उत्तम नगर रोड के पास मेट्रो पिलर नंबर 749 के पास दो बाइक सवार व्यक्तियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उत्तम नगर की तरफ भाग गए। इस बयान के आधार पर उत्तम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच एएसआई मुरली सिंह ने शुरू की।

जांच के दौरान, एएसआई मुरली सिंह के नेतृत्व में एचसी जितेंद्र, एचसी राकेश और एचसी धर्मेंद्र की टीम का गठन हुआ, जिसका पर्यवेक्षण इंस्पेक्टर मुकेश अंतिल ने किया और मार्गदर्शन प्रकाश कुमार सिंह ने दिया। टीम ने मोहन गार्डन, डबरी, उत्तम नगर, बिंदापुर और द्वारका नॉर्थ के 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसके अलावा, गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कई जगहों पर छापे मारे गए।

इसके बाद आरोपियों में से एक नागेश (21) निवासी डबरी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। लगातार पूछताछ में नागेश ने बताया कि उसने और उसके साथी जाफर उर्फ साहिल ने मोबाइल छीनने की वारदात की। उसने पहले भी एक मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि नागेश पहले से ही कई मामलों में शामिल रहा है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,413
Messages
13,450
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top