मंदाना करीमी का बड़ा खुलासा: भारत छोड़ूंगी पर नहीं जाऊंगी ईरान, 10 साल से हूं अपने वतन में बैन

भारत छोड़ ईरान का रुख नहीं करेगी एक्ट्रेस मंदाना करीमी, सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों पर दी सफाई


मुंबई, 6 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब अभिनेत्री का कहना है कि उनकी बातों को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ के पेश किया जा रहा है और ईरान की असली कहानी दुनिया को बताने की बजाय उनके बयानों को सनसनीखेज तरीके से पेश किया जा रहा है।

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अब इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है और सोशल मीडिया पर उनके विरोध में फैली बातों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने यह भी साफ किया कि आने वाले समय में वह भारत में रहेंगी भी या नहीं। वीडियो के जरिए अभिनेत्री ने बताया कि उनके भारत छोड़ने की चर्चा हो रही है और लोगों को लग रहा है कि वह वापस ईरान जाने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि ईरान में वह बीते 10 साल से बैन हैं और वह भारत जरूर छोड़ेंगी, लेकिन वापस ईरान जाने के लिए नहीं।

भारत पर धोखा देने के आरोप पर अभिनेत्री का कहना है कि पिछले कई महीनों से उन्हें भारत की तरफ से किसी तरह का कोई सपोर्ट नहीं मिला है और सुरक्षा कारणों की वजह से वो बीते 2 महीने से एक ही जगह पर फंसी हैं और अपने करीबी दोस्तों से दूर हैं। उन्होंने बताया कि उनके इवेंट्स भी कैंसिल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने पोस्ट में रजा शाह पहलवी को याद किया।

उन्होंने कहा, "बातचीत मेरे लोगों के बारे में होनी चाहिए, उनकी परेशानियों के बारे में, ईरान के भविष्य के बारे में, और हमारे नेता रजा शाह पहलवी के बारे में, जिन्हें कई ईरानी इस शासन के पतन के बाद अपने देश के पुनर्निर्माण की उम्मीद के प्रतीक के रूप में देखते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस्लामी गणराज्य की सच्चाई क्या है और इस शासन का अंत क्यों होना चाहिए। महत्वपूर्ण बात यह है कि उन ईरानियों की आवाज़ सुनी जाए जो स्वतंत्रता के लिए सब कुछ दांव पर लगा रहे हैं। मैं ईरान और अपने लोगों के बारे में बोलने से कभी पीछे नहीं हटूंगी। न आज, न कल, न कभी।"

बता दें कि मंदाना करीमी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भारत में उन्हें काफी समय से काम नहीं मिल रहा और ईरान के हक में बोलने की वजह से मेरे कई दोस्तों ने मेरा साथ छोड़ दिया। यही कारण है कि वे भारत छोड़ना चाहती हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,282
Messages
13,319
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top