कॉमेडी किंग राकेश बेदी ने वाराणसी की तंग गलियों में की मजेदार रिक्शा सवारी, पहुंचे बाबा विश्वनाथ धाम

रिक्शे पर सवार होकर वाराणसी की तंग गलियों में निकले राकेश बेदी, काशी विश्वनाथ के किए दर्शन


मुंबई, 5 मार्च। अभिनेता और कमीडियन राकेश बेदी सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार पोस्ट कर प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं। लेटेस्ट पोस्ट में वह वाराणसी की तंग गलियों में रिक्शा पर सवार नजर आए। अभिनेता ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन भी किए।

राकेश बेदी ने वाराणसी की यात्रा की और सोशल मीडिया पर अपने रिक्शे की सवारी का मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने बनारस की तंग गलियों में रिक्शे पर सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने का अनुभव साझा किया।

वीडियो में राकेश बेदी रिक्शे पर बैठे दिख रहे हैं, जहां वाराणसी की संकरी गलियां, भीड़-भाड़, ट्रैफिक और जीवंत माहौल साफ नजर आता है। राकेश बेदी ने वीडियो में कहा, "हेलो दोस्तों, मैं राकेश बेदी और आप सभी का स्वागत है। मैं अभी वाराणसी में हूं और रिक्शे पर बैठकर काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहा हूं। यह मेरी पहली रिक्शा सवारी है। यहां भीड़ बहुत है और ट्रैफिक भी है, बहुत भीड़ है।"

वाराणसी की ये तंग गलियां दुनिया भर में मशहूर हैं। यहां पैदल चलना भी चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन रिक्शा या साइकिल रिक्शा से घूमना एक अनोखा अनुभव देता है। राकेश बेदी ने इस सवारी को रोमांचक बताया और कहा कि कभी-कभी ऐसे छोटे-छोटे एडवेंचर लेने से मजा आता है। उन्होंने बताया, "मैंने सोचा चलो बाहर निकलूं, मजा आएगा। क्या है कि कभी-कभी पंगे लेते रहना चाहिए। बनारस की छोटी-छोटी गलियां और 10 मिनट की राइड के बाद आ गया काशी विश्वनाथ का मंदिर।"

काशी विश्वनाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक है, जिसे वाराणसी की आत्मा भी माना जाता है। लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।

इसके अलावा, राकेश बेदी ने एक अन्य पोस्ट में एयर इंडिया की तारीफ की। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में 35,000 फीट की ऊंचाई पर एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स ने उन्हें एक प्यार भरा लेटर दिया, जिसमें उनकी एक्टिंग और हंसी-मजाक की तारीफ की गई। लेटर में लिखा था कि वे सालों से उन्हें स्क्रीन पर देखते आ रहे हैं और उनकी एक्टिंग से मोटिवेट होते हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,239
Messages
13,276
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top