मुंबई, 5 मार्च। लोकप्रिय भारतीय यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 19 फेम मृदुल तिवारी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फराह खान के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
मृदुल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "फराह मैम, हमारे घर में (ग्रेटेस्ट नोएडा), आप कमाल की हैं, मैम।" उन्होंने आगे लिखा, "फराह मैम, अपना किचन वाला व्लॉग भी शूट करके गई हैं। जल्दी वीडियो यूट्यूब पर आएगा।"
फराह खान मैम का हमारे घर में स्वागत करना एक अविस्मरणीय पल था। उनकी अद्भुत ऊर्जा, स्नेह और विनम्र स्वभाव ने पूरे दिन को और भी खूबसूरत बना दिया। मैम, अपना कीमती समय निकालकर हमारे घर को अपनी उपस्थिति से धन्य करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आपके आभारी हैं। ढेर सारा प्यार और सम्मान।"
मृदुल के इस मस्ती भरे वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस लगातार पोस्ट पर कमेंट्स के माध्यम से अपना प्यार लुटा रहे हैं।
वीडियो में मृदुल के साथ उनके कुछ और दोस्त भी नजर आ रहे हैं। सभी बिस्तर पर फरार खान की मजेदार अंदाज में सेवा करने के साथ उनसे काम मांग रहे हैं।
मृदुल तिवारी एक सोशल मीडिया सेंसेशन है, जो अपने कॉमेडी और देसी स्किट वीडियो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बिग बॉस 19 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया, जहां उनके शानदार खेल और पर्सनैलिटी को दर्शकों ने काफी सराहा।
मृदुल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय चेहरा और नाम है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 7.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
वहीं, फराह खान की बात करें तो वो एक भारतीय फिल्म निर्देशक, कोरियोग्राफर, डांसर, लेखिका, निर्माता और अभिनेत्री हैं, जो इस समय अपनी यूट्यूब कुकिंग व्लॉग के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं।
फराह अपने कुक दिलीप कुमार के साथ अलग-अलग सेलेब्रिटीज के घर जाती हैं, जहां वो अनफिल्टर्ड बातचीत, कुकिंग रेसिपी और हाउस टूर की वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डालती हैं। वीडियो में दिलीप मुख्य आकर्षण के केंद्र होते हैं, जहां फैंस को फराह और उनके कुक का बॉन्ड काफी पसंद आता है।