त्रिशा कर मधु और राकेश मिश्रा का नया गाना 'अपने दम पे जीता हूं' 6 मार्च को मचाएगा जबरदस्त धूम

त्रिशा कर मधु का नया गाना ‘अपने दम पे जीता हूं’ 6 मार्च को होगा रिलीज, पोस्ट कर दी जानकारी


मुंबई, 5 मार्च। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और डांसर त्रिशा कर मधु आए दिन अपनी आगामी फिल्म और गाने की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।

अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने नए एल्बम के गाने को प्रोमोट कर रही हैं।

अभिनेत्री ने अपने आगानी गाने के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "शुक्रवार सुबह अलग मिजाज में फुल वीडियो देखें, अपने दम पे जीता हूं।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस पूरा एल्बम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'अपने दम पे जीता हूं' गाने में त्रिशा कर मधु के साथ राकेश मिश्रा नजर आएंगे। वहीं, सॉन्ग शुक्रवार को सुबह 7 बजे 'सवेरा म्यूजित वर्ल्ड' नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। एल्बम में राकेश मिश्रा की दमदार आवाज सुनने को मिलेगी। गाने के लिरिक्स रजनीश चौथरी ने लिखे हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर जो टीजर वीडियो शेयर किया है, उसकी शुरुआत शेर के दहाड़ से होती है, जिसके बाद राकेश की बाइक पर दमदार एंट्री देखने को मिलती है। इसके बाद वीडियो में त्रिशा कर मधु का भी ग्लैमरस लुक देखने को मिलता है।

त्रिशा कर मधु भोजपुरी सिनेमा की एक लोकप्रिय और बोल्ड अभिनेत्री हैं। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के साथ डांस मूव्स के दीवाने हैं, जो कि एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं।

त्रिशा कर मधु का जन्म 10 जनवरी, 1994 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। अभिनेत्री ने भोजपुरी के कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, और अरविंद अकेला कल्लू जैसे प्रमुख अभिनेताओं के नाम शामिल हैं।

एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन फैंस के लिए खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,239
Messages
13,276
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top