वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल: 25 हजार में टिकट बेचते रंगे हाथों दबोचा गया शातिर दलाल

भारत बनाम इंग्लैंड: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार


मुंबई, 5 मार्च। वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी आईसीसी की ओर से तय कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर टिकट बेच रहा था। वह ब्लैक में एक टिकट 25 हजार में बेच रहा था। आरोपी के पास से भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के 10 टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह शख्स डोंगरी में रहता है, जो क्रिकेट का बेहद शौकीन है। वह अपने दोस्तों के साथ स्टेडियम में बैठकर सेमीफाइनल मैच देखना चाहता था। टिकट की तलाश के दौरान उन्हें जहीर कमालुद्दीन बामने नाम के एक व्यक्ति के बारे में पता चला, जो महंगे दाम पर टिकट बेच रहा था।

आरोपी ने बताया कि टिकट की कीमत रोज बदलती है और यह आईसीसी के तय रेट से ज्यादा होगी। 4 मार्च को दोनों के बीच फिर बात हुई,तब आरोपी ने एक टिकट के लिए 25 हजार रुपये मांगे और पैसे लेकर डॉकयार्ड रोड के एक रेस्टोरेंट के पास मिलने के लिए कहा। इसके बाद शख्श ने इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी को दी। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया।

क्राइम ब्रांच की टीम डॉकयार्ड रोड स्थित नवाब हयात मस्जिद के पास गनी बिल्डिंग के पास पहुंची। कुछ देर बाद आरोपी जहीर कमालुद्दीन बामने (51) वहां आया, तभी आसपास सादे कपड़ों में मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और वानखेड़े स्टेडियम के अलग-अलग पवेलियन के 10 टिकट मिले। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास ये टिकट कहां से आए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह भी काम कर रहा था?
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,203
Messages
13,240
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top