गोपी बहू देवोलीना ने खोले जिंदगी के कड़वे राज, बताया मां किन गंभीर बीमारियों से जूझ रही, छलके आंसू

पर्सनल लाइफ के संघर्षों पर भावुक हुईं 'गोपी बहू', बताया मां किन गंभीर बीमारियों से जूझ रही


मुंबई, 5 मार्च। टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने करियर में काफी नाम कमाया है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में लोगों को कम ही पता है। हाल ही में अभिनेत्री रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में देवोलीना ने खुलकर बात की।

पॉडकास्ट में देवोलीना ने अपनी मां को याद करते हुए कहा, "मेरी मां कोई सामान्य महिला नहीं हैं। उन्हें कई तरह की परेशानियां हैं। डायबिटीज है, सीपी (सेरेब्रल पाल्सी) है, थायरॉयड की भी समस्या है, और थोड़ी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कत भी रही है।"

उन्होंने आगे बताया कि पहले उन्हें भी गुस्से की बहुत समस्या थी। कई बार वे अपनी मां को कुछ करने या न करने को कहती थीं, लेकिन फिर भी लगता था कि मां गलत हैं। समय के साथ उन्होंने समझा कि ये सब कितना मुश्किल रहा होगा।

देवोलीना ने बातचीत में मजाकिया अंदाज में अपने बेटे के भविष्य पर भी बात की। उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैं तो सोचती हूं कि अपने बच्चे को किस स्कूल में भेजूं। जब मेरे बेटे की शादी होगी, तो वो लव मैरिज नहीं करेगा, अरेंज मैरिज ही करेगा, क्योंकि मैं उसे लव मैरिज करने ही नहीं दूंगी।"

यह सुनकर रश्मि ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया, लेकिन देवोलीना की यह बात दर्शकों को काफी पसंद आई।

रश्मि देसाई ने इस एपिसोड की क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "हर कोई जिस एपिसोड की बात कर रहा है- ड्रामा, ईमानदारी और पूरा एंटरटेनमेंट। देखें देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ मजेदार बातचीत।"

देवोलिना ने 2011 में शो 'सांवरे सबके सपने प्रीतो' से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'साथ निभाना साथिया', 'लाल इश्क', 'साथ निभाना साथिया 2', और 'दिल दियां गल्लां' जैसे शो में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री 'बिग बॉस 13', 'बिग बॉस 14', 'बिग बॉस 15', और 'डांस इंडिया डांस 2' में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,110
Messages
13,147
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top