खतरे के साए में मध्य पूर्व से दक्षिण कोरियाई पर्यटकों की घर वापसी जारी, वैकल्पिक उड़ानों ने दी राहत

मध्य पूर्व में तनाव के बीच घर लौट रहे दक्षिण कोरियाई पर्यटक


सियोल, 5 मार्च। मध्य पूर्व देशों में बढ़ते तनाव के बीच दक्षिण कोरियाई पर्यटक धीरे-धीरे अपने घर लौट रहे हैं। वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था होने के बाद उनकी वापसी आसान हो सकी है।

पर्यटन उद्योग के सूत्रों के अनुसार, बुधवार तक प्रमुख ट्रैवल एजेंसियों के 400 से अधिक पर्यटक दुबई में ठहरे हुए थे। इनमें हाना टूर के करीब 150 ग्राहक, मोड टूर के लगभग 190 ग्राहक और येलो बैलून टूर के करीब 70 ग्राहक शामिल हैं। यह जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी ने दी है।

हाना टूर ने बताया कि उसके 40 ग्राहक दिन में पहले ही दुबई से रवाना हो चुके हैं और वे गुरुवार देर रात तक दक्षिण कोरिया पहुंचने वाले हैं। वहीं मोड टूर ने भी अपने 39 ग्राहकों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की है, जिनके इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचने की उम्मीद है।

इन यात्रियों के लौटने के बाद भी 330 दक्षिण कोरियाई पर्यटक दुबई में ही रहेंगे। कंपनियों के मुताबिक मध्य पूर्व के अन्य देशों में मौजूद पर्यटक फिलहाल बिना किसी बड़ी समस्या के अपने देश लौट रहे हैं।

हाना टूर के एक अधिकारी ने बताया कि काहिरा में मौजूद उनके समूह के पर्यटक बिना किसी व्यवधान के वापस लौट रहे हैं। वहीं, येलो बैलून टूर के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी काहिरा और जॉर्डन के अम्मान में मौजूद अपने ग्राहकों के लिए इस सप्ताह के अंत में वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था कर रही है।

इस बीच सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के मुख्य नीति निर्माता ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण मध्य पूर्व को होने वाला दक्षिण कोरिया का निर्यात प्रभावित हो सकता है। यदि भू-राजनीतिक संकट अपेक्षा से लंबा खिंचता है तो उससे निपटने के लिए कदम तैयार किए जा रहे हैं।

नेशनल असेंबली की नीति समिति की अध्यक्ष हान जियोंग-ए ने संबंधित संसदीय समितियों के डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ बैठक में कहा कि बढ़ता संघर्ष मध्य पूर्व के प्रमुख देशों को होने वाले दक्षिण कोरिया के निर्यात पर असर डाल सकता है, जो पिछले वर्ष 200 ट्रिलियन वॉन (करीब 136.7 अरब डॉलर) रहा था।

उन्होंने कहा कि हम इस संभावना को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि मध्य पूर्व में लगभग 100 ट्रिलियन वॉन के वे प्रोजेक्ट, जिन्हें हमारी कंपनियों ने स्मार्ट सिटी, परमाणु ऊर्जा संयंत्र और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा सेंटर जैसे भविष्य के विकास इंजन के रूप में विकसित किया है, देरी का शिकार हो सकते हैं या रद्द भी किए जा सकते हैं।

पिछले सप्ताह अमेरिका-इज़राइल के ईरान पर हमलों से पैदा हुई बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच सरकार 100 ट्रिलियन वॉन के बाजार स्थिरीकरण कार्यक्रम की तैयारी कर रही है।

—आईएएनएस

एनए/पीयूष
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,989
Messages
13,026
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top