'नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की साजिश बर्दाश्त नहीं', भड़के जदयू कार्यकर्ता बोले- सीएम ही रहेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की साजिश को बर्दाश्त नहीं करेंगेः जदयू कार्यकर्ता


पटना, 5 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने की अटकलों से जनता दल (यू) कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने 'नीतीश के अलावा कोई और मंजूर नहीं; के नारे लगाते हुए इसे एक साजिश करार दिया।

आईएएनएस से बातचीत में जदयू कार्यकर्ता ने कहा, "साजिश के तहत हमारी होली खराब कर दी गई है। 1994 में जंगल राज से बचाने वाले नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने वोट देकर मुख्यमंत्री बनाया है। 2025-30 तक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए जनता ने वोट दिया था और कार्यकर्ताओं ने मेहनत की थी। नीतीश कुमार के अलावा दूसरा कोई मुख्यमंत्री मंजूर नहीं है। निशांत कुमार राज्यसभा जाएं और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहें।"

दूसरे कार्यकर्ता ने कहा, "यह मुंबई-दिल्ली नहीं, बिहार है। यहां के नेता नीतीश कुमार हैं।" कार्यकर्ता ने सवाल उठाया कि जब जनता ने नीतीश कुमार को 5 साल के मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दिया है तो मझधार में राज्यसभा भेजने की साजिश क्यों की जा रही है।" इस फैसले को हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे।

एक दिन पहले बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर कहा था कि जो भी तय होगा, वह नीतीश कुमार की इच्छा से ही होगा। निर्णय वही लेते हैं, वही लेंगे और उन्हीं की इच्छा से सब कुछ होगा। राज्यसभा जाने के लिए बात चल रही है, लेकिन निर्णय उन्हीं को लेना है।

निशांत कुमार को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि निशांत के पार्टी में आने की बात तेजी से चल रही है। पार्टी के सभी लोग और कार्यकर्ता चाह रहे हैं कि निशांत राजनीति में आएं। निशांत युवा हैं, पढ़े-लिखे हैं। लोग उनमें नेतृत्व करने की क्षमता देख रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं, सबकी इच्छा है कि वे राजनीति में आएं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,013
Messages
13,050
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top