ट्रंप ने भरी हुंकार: AI की दौड़ में चीन से मीलों आगे अमेरिका, सैन्य महाशक्ति बनने का रास्ता साफ

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, 'एआई की दौड़ में चीन से काफी आगे है अमेरिका'


वाशिंगटन, 5 मार्च। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में अमेरिका ने चीन पर स्पष्ट बढ़त बना ली है। साथ ही उन्होंने चीन पर वैश्विक विंड टर्बाइन बाजार पर कब्जा करने और इन्हें यूरोप को निर्यात करने का आरोप लगाया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'रेटपेयर प्रोटेक्शन प्लेज' पर व्हाइट हाउस राउंडटेबल बैठक में कहा कि उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दौड़ में अमेरिका आगे है। उन्होंने कहा, "अमेरिका एआई में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। हम चीन से आगे हैं।"

डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बड़ी ताकतों के बीच एक रणनीतिक प्रतिस्पर्धा बताते हुए कहा कि जो देश तकनीक में आगे रहेगा, सैन्य रूप से भी सबसे शक्तिशाली बनेगा।

इस दौरान अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा, "जो देश एआई में नेतृत्व करेगा, वही सैन्य महाशक्ति होगा।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने वैश्विक पवन ऊर्जा उद्योग में चीन की भूमिका की आलोचना की और बीजिंग पर विंड टर्बाइन निर्माण के बाजार पर कब्जा करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा, "वे सारी विंडमिल बनाते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि चीन बड़ी मात्रा में यूरोप को टर्बाइन एक्सपोर्ट करता है।

ट्रंप के अनुसार, यूरोपियन देशों ने अपनी रिन्यूएबल एनर्जी बढ़ाने के हिस्से के तौर पर बड़े पैमाने पर चीनी विंड टर्बाइन खरीदे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यूरोप में पवन ऊर्जा को बढ़ावा उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि चीन खुद अपने देश में इतनी बड़ी संख्या में पवन ऊर्जा परियोजनाओं पर निर्भर नहीं है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार की ओर भी इशारा किया और माना कि बीजिंग बड़े पैमाने पर नई ऊर्जा क्षमता बना रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अमेरिका भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए बिजली बनाने के लिए इसी तरह की कोशिशें कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड कंप्यूटिंग में अमेरिका की लीडरशिप बनाए रखने के लिए बिजली उत्पादन बढ़ाना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन में हो रहे बदलावों का भी जिक्र किया और कहा कि कई देशों की कंपनियां अब उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट कर रही हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा और मैक्सिको की कार निर्माता कंपनियां व्यापार नीतियों के कारण अमेरिका में नए प्लांट बना रही हैं। ट्रंप ने जर्मनी, जापान और दक्षिण कोरिया का नाम भी उन देशों के तौर पर लिया, जिनकी ऑटोमोटिव कंपनियां अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही हैं।

ट्रंप ने कहा कि व्यापारिक दबाव के कारण कंपनियों को अमेरिका में उत्पादन स्थानांतरित करने के लिए प्रोत्साहन मिला है।

अपने संबोधन में ट्रंप ने वैश्विक सेमीकंडक्टर निर्माण का भी जिक्र किया और ताइवान का संक्षेप में जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका अपने घरेलू चिप उद्योग को फिर से खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनियां अब अमेरिका में उत्पादन वापस ला रही हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,969
Messages
13,006
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top