ईरान की राजधानी में घुसा इजरायल! मेहराबाद एयरपोर्ट पर बरसाए बम, तबाह किए खतरनाक रक्षा सिस्टम

इजरायल का बड़ा हमला, तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट के रक्षा सिस्टम तबाह करने का दावा


नई दिल्ली, 4 मार्च। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया कि उन्होंने तेहरान स्थित मेहराबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हवाई हमला करते हुए ईरानी रक्षा और डिटेक्शन सिस्टम को नष्ट कर दिया। इजरायल का कहना है कि ये सिस्टम उसकी वायुसेना के विमानों के लिए खतरा थे।

आईडीएफ के अनुसार, इजरायली एयर फोर्स ने तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर ईरानी शासन के रक्षा और डिटेक्शन सिस्टम को खत्म कर दिया।

तेहरान में आईडीएफ इंटेलिजेंस के गाइडेंस में इजरायली एयर फोर्स के हमलों की दसवीं लहर के दौरान फाइटर जेट्स ने तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।

इजरायल का कहना है कि ये ईरानी आतंकी शासन की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे रक्षा और डिटेक्शन सिस्टम इजरायली एयर फोर्स के एयरक्राफ्ट के लिए खतरा थे।

आईडीएफ ने कहा कि पूरे इजरायली एयर फोर्स ईरानी आतंकी शासन के सभी बुनियादी ढांचे को कमजोर करने में लगी हुई है।

इससे पहले बुधवार को ही आईडीएफ ने दावा किया कि उसकी वायुसेना के एफ 35आई अदीर स्टील्थ लड़ाकू विमान ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। विमान ने ईरान के एक जेट को मार गिराया है।

आईडीएफ ने बुधवार को एक्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट में लिखा, "ईरानी जेट को मार गिराया गया। एयरफोर्स के एफ-35आई “अदीर” फाइटर जेट ने ईरानी एयर फोर्स के याक-130 फाइटर जेट को मार गिराया। यह एफ-35 'अदीर' फाइटर जेट द्वारा किसी मानवयुक्त फाइटर एयरक्राफ्ट को मार गिराने की ऐतिहासिक घटना है।"

तेहरान में याक-130 जैसे विमान आमतौर पर प्रशिक्षण और हल्के मुकाबले के उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाते हैं, लेकिन वर्तमान संघर्ष के दौरान इन्हें ड्रोन और मिसाइल खतरों का सामना करने के लिए तैनात किया गया था।

ईरान और इजरायल के बीच तनाव पिछले हफ्तों में तीव्र हो चुका है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों और हवाई परिसरों पर हवाई हमले और मिसाइल वार किए हैं।

वहीं, ईरानी हमलों से परेशान यूएई ने भी आज अपने एयर डिफेंस सिस्टम से ईरान की तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया।

यूएई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने बुधवार को तीन बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ 129 ड्रोन का पता लगाया, जिनमें से 121 को इंटरसेप्ट किया गया, जबकि आठ देश के इलाके में गिरे, जिससे थोड़ा नुकसान हुआ।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,896
Messages
12,933
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top