महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों पर हुसैन दलवई का तीखा तंज, बोले- दिल्ली के आदेश पर बंटे टिकट

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पर हुसैन दलवई ने कसा तंज


मुंबई, 4 मार्च। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने भाजपा द्वारा राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आपस में नहीं बनती है। दिल्ली से आदेश आया और उनको मानना पड़ा। एक तरह से वे जनरल सेक्रेटरी के तौर पर काम करते हैं। उनको टिकट दिया गया। उन्होंने कहा कि रामदास आठवले को तो देने वाले थे। उन्होंने कहा कि ये उनका मामला है। किसको टिकट देना है या किसको नहीं देना है? यह उनकी पार्टी तय करेगी।

उन्होंने महाविकास अघाड़ी को लेकर कहा कि उम्मीदवारों को लेकर हल निकलेगा। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस वक्त हमें राज्यसभा की सीट दीजिए। विधान परिषद की सीट शिवसेना (यूबीटी) को लड़नी चाहिए। एक सीट के लिए गठबंधन टूटता है क्या? उन्होंने आगे कहा कि शरद पवार कुछ बोलते नहीं हैं।

ईरान और इजरायल संघर्ष में फंसे भारतीयों को सरकार द्वारा वापस लाने पर उन्होंने कहा कि वो तो हमेशा होता ही है। वीपी सिंह प्रधानमंत्री थे तो कुवैत में फंसे लोगों को वापस लाया था। उन्होंने कहा कि इसमें खुद की पीठ थपथपाने की जरूरत नहीं है। वो तो करना ही है। हमारे लोग वहां रोजी रोटी कमाने गए हैं। इतने बड़े पैमाने पर हमें यहां पैसा आता था, फॉरेन करेंसी आती थी। अभी वहां रह रहे लोग तकलीफ में होंगे तो उनको वापस लाएंगे। इसके लिए उनकी तारीफ करने की जरूरत नहीं है।

वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले और अहमदाबाद में फाइनल मैच होने को लेकर उन्होंने कहा कि खाली क्रिकेट उधर नहीं गया, सब चीज लेकर जा रहे हैं। मराठी लोगों को इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम जरूर जीतेगी। खिलाड़ी बहुत अच्छा खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट का खेल मुंबई में चलता है। गुजरात के लोग क्रिकेट नहीं जानते हैं। वे खाली व्यापार जानते हैं। पैसा कमाना जानते हैं। फाइनल मैच वहां रखने से क्या फायदा होगा? फाइनल मैच यहां रखें। पिछली बार फाइनल मैच वहां खेले गए और पीएम मोदी वहां गए, तो हार गए, न? हराने के लिए उधर जाएंगे। उन्होंने कहा कि फाइनल मैच वानखेड़े में होना चाहिए।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,877
Messages
12,914
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top