11वां रायसीना डायलॉग: माल्टा के उप प्रधानमंत्री इयान बोर्ग का भव्य स्वागत, द्विपक्षीय संबंधों में खुला नया अध्याय

raisina dialogue


नई दिल्ली, 4 मार्च। नई दिल्ली में आयोजित 11वें रायसीना डायलॉग में माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवं पर्यटन मंत्री इयान बोर्ग का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विदेश मंत्रालय ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। एक पोस्ट में लिखा- "माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवम् और पर्यटन मंत्री, इयान बोर्ग का 11वें रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने के लिए हार्दिक स्वागत है। भारत और माल्टा के बीच दोस्ताना और अच्छे रिश्ते हैं, जो लोगों के बीच मजबूत रिश्तों पर आधारित हैं।"

इस प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन में उनकी भागीदारी को भारत और माल्टा के बीच बढ़ते कूटनीतिक और रणनीतिक सहयोग के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। रायसीना डायलॉग में दुनिया भर के नेता, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ समकालीन वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करते हैं।

भारत और माल्टा के बीच लंबे समय से मित्रतापूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच मजबूत जुड़ाव पर आधारित हैं। शिक्षा, व्यापार, समुद्री सहयोग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार विस्तार पा रहा है। माल्टा, यूरोप और भूमध्यसागर क्षेत्र में भारत के लिए एक अहम साझेदार माना जाता है।

इयान बोर्ग की इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्त बनाने, निवेश बढ़ाने तथा पर्यटन क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

माल्टा का रणनीतिक भौगोलिक स्थान और यूरोपीय संघ की सदस्यता उसे भारतीय कंपनियों के लिए एक संभावित प्रवेश द्वार बनाती है, वहीं भारत का विशाल बाजार और तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था माल्टा के लिए अवसर प्रस्तुत करती है।

रायसीना डायलॉग के मंच से वैश्विक सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और बहुपक्षवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है। ऐसे में इयान बोर्ग की भागीदारी दोनों देशों के बीच संवाद को और गहरा करने तथा वैश्विक मंचों पर समन्वय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,848
Messages
12,885
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top