ईडन गार्डन्स में 200 रन का पहाड़: टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले सिर्फ 3 बार हुआ यह करिश्मा, क्या फिर बनेगा रिकॉर्ड

सिर्फ 3 टी20 मैच, जब ईडन गार्डन्स में टीम ने 200 रन का आंकड़ा छुआ


कोलकाता, 4 मार्च। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-1 खेला जाना है, जिसे जीतने वाली टीम 8 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल मैच का टिकट हासिल करेगी।

ईडन गार्डन्स में टी20 मैच के दौरान अब तक सिर्फ 3 पारियों में 200 का आंकड़ा छुआ गया है। ये तीनों मैच विश्व कप में ही खेले गए थे। आइए, इन मुकाबलों के बारे में जानते हैं।

स्कॉटलैंड बनाम इटली: 9 फरवरी 2026 को स्कॉटलैंड ने ग्रुप-सी के मुकाबले में इटली के खिलाफ 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए।

इस पारी में जॉर्ज मुन्से ने 54 गेंदों में 15 बाउंड्री के साथ सर्वाधिक 84 रन बनाए, जबकि ब्रैंडन मैकमुलेन ने नाबाद 41 रन जुटाए। इसके जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवरों में महज 134 रन पर सिमट गई। स्कॉटलैंड ने मुकाबला 73 रन से जीता।

इंग्लैंड बनाम इटली: 16 फरवरी 2026 को ग्रुप-सी का यह मैच इंग्लैंड और इटली के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने विल जैक्स (53) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जैक्स ने 22 गेंदों की इस पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए थे। इसके जवाब में इटली की टीम 178 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने महज 24 रन के अंतर से मुकाबला जीता।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: 16 मार्च 2016 को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने 55 रन से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए।

पाकिस्तान की तरफ से अहमद शहजाद ने 52 रन, जबकि मोहम्मद हफीज ने 64 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान शाहिद अफरीदी ने 49 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 6 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। शाकिब अल हसन ने 50 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,912
Messages
12,949
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top