एयर इंडिया ने यूएई, सऊदी, इजरायल और कतर जाने वाली उड़ानें रोकीं

एयर इंडिया ने यूएई, सऊदी, इजरायल और कतर जाने वाली उड़ानें रोकीं


नई दिल्ली, 3 मार्च। एयर इंड‍िया ने मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता को ध्‍यान में रखते हुए यूएई, सऊदी अरब, इजरायल और कतर के लिए अपनी ज्यादातर उड़ानें 4 मार्च तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड, फ्री रीशेड्यूलिंग और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की सुविधा देने का भरोसा जताया है।

एयर इंड‍िया ने बताया कि मिडिल ईस्ट में लगातार ब‍िगड़ते हालात को देखते हुए यूएई, सऊदी अरब, इजरायल और कतर से आने-जाने वाली ज्‍यादातर उड़ानों को 4 मार्च तक रोक दिया है।

एयर इंड‍िया का कहना है क‍ि हम इस इलाके में हो रही हलचल पर नजर रख रहे हैं और उनका आकलन कर रहे हैं। कुछ ही उड़ानें चलाई जा रही हैं, जिसमें हमारे पैसेंजर्स और क्रू की सुरक्षा और भलाई को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है।

नॉर्थ अमेरिका, यूके और यूरोप के लिए हमारी उड़ानें अपने शेड्यूल के हिसाब से चल रही हैं। ये सर्विस मिडिल ईस्ट में मौजूद एयरस्पेस के ऊपर दूसरे रूट से चलाई जा रही हैं, जिसमें सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

एयर इंडिया ने कहा क‍ि मिडिल ईस्ट के लिए उड़ान के रुकने से प्रभावित यात्रियों को हुई परेशानी के लिए अफसोस है। हम प्रभावित ग्राहकों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था, पूरा रिफंड या फ्री रीशेड्यूलिंग का व‍िकल्‍प देने को तैयार हैं।

एयर इंडिया ने यात्र‍ियों की सहायता के ल‍िए +911169329333 और +911169329999 जारी क‍िए। साथ ही आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर अपनी उड़ान का अपडेटेड स्टेटस देखने की सलाह दी।

वहीं, इंड‍िगो एयरलाइन ने मंगलवार को मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी से लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।

इंडिगो के बयान के अनुसार, इस समय चार फ्लाइट्स जेद्दा की ओर जा रही हैं और एक फ्लाइट दिन के बाद में मस्कट के लिए और वहां से संचालित होने की संभावना है।

इंडिगो के बयान के अनुसार, बुधवार से अधिक निर्धारित उड़ानें और सीट क्षमता उपलब्ध कराई जाएगी। इंडिगो अपने शेड्यूल की सावधानीपूर्वक योजना बनाकर चुन‍िंदा उड़ानों को फिर से शुरू करेगा, जिसमें सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

मौजूदा एयरस्पेस की स्थितियों और जरूरी मंजूरी के हिसाब से मिडिल ईस्ट- मस्कट, जेद्दा, मदीना; यूरोप: एथेंस इन जगहों पर ऑपरेशन फिर से शुरू होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर 13 रिटर्न फ्लाइट (26 सेक्टर) होंगी।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,659
Messages
12,696
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top