एसआईआर पर ममता का घेराव: जफर इस्लाम बोले, सीएम वोटर लिस्ट शुद्धिकरण पर जनता को जानबूझकर बरगला रही हैं

एसआईआर के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहीं सीएम ममता बनर्जी: जफर इस्लाम


नई दिल्ली, 3 मार्च। भाजपा नेता जफर इस्लाम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी सिर्फ लोगों को गुमराह करना चाहती हैं।

नई दिल्ली में भाजपा नेता जफर इस्लाम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग एसआईआर के माध्यम से वोटर लिस्ट को दुरुस्त कर रही है, और हम चुनाव आयोग का समर्थन करते हैं, क्योंकि हम भी चाहते हैं कि साफ और दुरुस्त वोटर लिस्ट हो, जिसमें वैध वोटरों को रखा जाए, जिन्हें विधानसभा चुनाव में वोट डालने का अधिकार मिले। सीएम ममता बनर्जी शुद्धिकरण नहीं चाहती हैं। जिनके नाम कट गए हैं, उन्हें जुड़वाने का प्रावधान है। जो वोटर नहीं थे, उनके नाम कटे हैं तो स्वागत करना चाहिए, लेकिन वह वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में लोगों को गुमराह कर रही हैं।

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर केंद्र सरकार के स्टैंड पर कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी के सवाल उठाने पर जफर इस्लाम ने कहा कि सोनिया गांधी ने शायद प्रधानमंत्री का ट्वीट नहीं पढ़ा। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर शांति के पक्ष में स्टैंड लिया है और कहा कि डिप्लोमेसी डायलॉग को अमन चैन शांति के लिए प्राथमिकता देनी चाहिए। विपक्ष सिर्फ आवाज उठाते हैं और सदन को बाधित करने का काम करते हैं, सोनिया गांधी को यह स्टेटमेंट शोभा नहीं देता है।

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि जो सीएम ममता बनर्जी कहेंगी वह सभी सच होगा और बाकी झूठ। यह कैसे संभव हो सकता है? फर्जी वोटरों के आधार पर वे चुनाव जीतती रही हैं, और जब फर्जी वोटरों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है, तो उन्हें दर्द हो रहा है। जितना भी ममता बनर्जी विरोध करेंगी, कुछ होने वाला नहीं है।

सोनिया गांधी के आर्टिकल पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि निश्चित तौर पर यह एक वैश्विक विषय है, तो भारत इससे अछूता कैसे रह सकता है? सोनिया गांधी ने जो लेख लिखा है, वह कहीं न कहीं दुराग्रह से प्रेरित है। यह वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित लेख है। विदेश नीति किसी दल की नीति नहीं होती है। यह देश की नीति होती है। कांग्रेस इसे थोपने का प्रयास न करे।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,659
Messages
12,696
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top