यूएई का सनसनीखेज खुलासा: ईरान ने दागे 186 मिसाइल और 812 ड्रोन, एयर डिफेंस ने अधिकतर ध्वस्त किए

uae on Iran Attack


नई दिल्ली, 3 मार्च। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि, अधिकतर हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

डिफेंस प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल नासिर मोहम्मद अल-हुमैदी ने बताया कि 186 मिसाइलों में से 172 को इंटरसेप्ट कर नष्ट किया गया, जबकि 13 मिसाइलें समुद्र में गिर गईं। एक मिसाइल यूएई की सीमा के भीतर आ गिरी।

इसके अलावा, 812 ईरानी ड्रोन की निगरानी की गई, जिनमें से 755 को इंटरसेप्ट कर मार गिराया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सतर्क है और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

एयर डिफेंस ने यूएई की ओर उड़ाए गए 812 ईरानी ड्रोन का भी पता लगाया, जिनमें से 57 देश की सीमा में गिरे। एयर डिफेंस ने आठ क्रूज मिसाइलों का भी पता लगाया और उन्हें नष्ट कर दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि लड़ाई शुरू होने के बाद से यूएई में कुल तीन लोग मारे गए हैं। मामूली रूप से जख्मी होने के 68 मामले सामने आए हैं और रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी मामूली से मध्यम नुकसान पहुंचा है।

मंगलवार को रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला भी सुर्खियों में रहा, जहां ड्रोन हमला किया गया जिससे इमारत के एक हिस्से में आग लग गई। इसके बाद सऊदी अरब किंगडम ने एक बयान जारी कर इसकी सख्त निंदा की। उन्होंने इसे कायराना हरकत और अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन करार दिया।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक बयान साझा किया, जिसमें लिखा कि वह इमारत को निशाना बनाकर किए गए ईरान के हमले की सख्त शब्दों में निंदा करता है।

इसमें आगे लिखा है कि देश इसे कायरतापूर्ण हमला मानता है, जो 1949 के जिनेवा कन्वेंशन और 1961 के वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशंस समेत सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों का खुलेआम उल्लंघन है।

सऊदी के मुताबिक, वो तेहरान को बता चुका है कि ईरान पर हमला करने के लिए वो अपने एयरस्पेस या इलाके का इस्तेमाल नहीं करने देगा। बावजूद इसके, ऐसे हमले किए जा रहे हैं। इससे इलाके में तनाव और बढ़ेगा।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,599
Messages
12,636
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top