शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीन की गरीबी उन्मूलन की अविश्वसनीय गाथा, नई पुस्तक ने खोले ऐतिहासिक पन्ने

महासचिव शी चिनफिंग के नेतृत्व में गरीबी उन्मूलन की ऐतिहासिक गाथा पर पुस्तक प्रकाशित


बीजिंग, 3 मार्च। “महासचिव शी चिनफिंग ग़रीबी के ख़िलाफ़ लड़ाई का नेतृत्व करते हैं” शीर्षक से एक महत्वपूर्ण पुस्तक हाल ही में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय स्कूल प्रेस द्वारा प्रकाशित की गई है और इसे पूरे देश में वितरित किया गया है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, महासचिव शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति ने मजबूत और निर्णायक दिशा प्रदान की है। इसी नेतृत्व में पार्टी और देश ने न केवल उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं, बल्कि अनेक ऐतिहासिक परिवर्तन भी देखे। इन ऐतिहासिक प्रक्रियाओं को तथ्यात्मक और सजीव रूप में दर्ज करने के उद्देश्य से, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय समिति के प्रचार-प्रसार विभाग और केंद्रीय स्कूल ने संयुक्त रूप से मौखिक इतिहास संग्रह और संकलन की एक श्रृंखला शुरू की। इस परियोजना के पहले चरण में विशेष रूप से गरीबी उन्मूलन से संबंधित मौखिक इतिहास साक्षात्कारों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

नए युग की शुरुआत से ही, जब वैश्विक स्तर पर ग़रीबी एक गंभीर चुनौती बनी हुई थी, तब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने पूर्ण गरीबी को समाप्त करने का कठिन और जटिल कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। यह उपलब्धि न केवल देश की जनता के लिए संतोषजनक उत्तर साबित हुई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक ध्यान और सराहना का कारण बनी। इस पुस्तक का प्रकाशन चीन में ग़रीबी उन्मूलन की व्यापक और वास्तविक कहानी प्रस्तुत करने के लिए प्रत्यक्ष सामग्री उपलब्ध कराता है। साथ ही, यह चीनी विशेषताओं वाले ग़रीबी-विरोधी सिद्धांत पर शोध को और अधिक गहराई प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण प्राथमिक ऐतिहासिक स्रोत भी उपलब्ध कराता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,599
Messages
12,636
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top