शी चिनफिंग ने चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत पर बल दिया

शी चिनफिंग ने चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत पर बल दिया


बीजिंग, 26 फरवरी। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के संबंधित नियम के अनुसार सीपीसी केंद्रीय कमेटी के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्यों, सीपीसी केंद्रीय कमेटी के सचिवालय के सदस्यों, राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति, राज्य परिषद तथा चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के नेतृत्वकारी पार्टी समूहों के सदस्यों, सर्वोच्च जन न्यायालय तथा सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट के नेतृत्वकारी पार्टी समूहों के सचिवों ने हाल ही में वर्ष 2025 के कार्यों के बारे में सीपीसी केंद्रीय कमेटी और महासचिव शी चिनफिंग को लिखित कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की।

शी चिनफिंग ने कार्य रिपोर्ट पढ़कर महत्वपूर्ण मांग की। उन्होंने 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत पर बल दिया।

शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान वर्ष सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ है और 15वीं पंचवर्षीय योजना का शुरुआत वर्ष भी है। हमें नये युग में चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा के मार्गदर्शन में ठोस कदमों से सीपीसी केंद्रीय कमेटी के फैसलों को लागू करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें मजबूती से गुणवत्ता विकास बढ़ाना, विकास और सुरक्षा का बेहतर तालमेल बिठाना, जन जीवन निरंतर सुधारना, सामाजिक सौहार्द तथा स्थिरता को बनाए रखना और 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत करनी चाहिए।

शी ने कहा कि हमें अधिक सख्ती से कार्य व्यवहारों पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी के 8 सूत्रीय नियमों को लागू करना चाहिए। हमें शासन के प्रदर्शन पर एक सही दृष्टिकोण की स्थापना और कार्यान्वयन कर वास्तविक स्थिति तथा कानून के अनुसार जनता के लिए अधिक ठोस उपलब्धियां देने की कोशिश करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top