जुहू बीच पर होली की धूम! मुंबईकरों ने जमकर उड़ाया गुलाल, गाए गीत और मस्ती में झूमे

मुंबई: जुहू बीच पर लोगों ने धूमधाम से खेली होली, गाने गाए और जमकर किया डांस


मुंबई, 3 मार्च। देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम शुरू हो गई है। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली खेल रहे हैं। मंगलवार को भारी संख्या में लोग मुंबई के जुहू बीच पहुंचे और धूमधाम से होली खेली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। जुहू बीच पर लोगों ने होली के गाने गए और जमकर डांस किया।

आईएएनएस से बात करते हुए एक महिला ने कहा कि कई वर्षों से हम लोग जुहू बीच पर होली खेलते हैं। सुबह में वातावरण अच्छा रहता है। हम लोग एक साथ यहीं मिलते हैं, होली खेलते हैं और मस्ती करते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह के वक्त छुट्टी की वजह से घर के लोग सोए रहते हैं, तो हम महिलाओं को पूरा समय मिलता है।

होली खेलने आईं रेखा सालूके ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि होली के अवसर पर दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। होली ऐसा त्योहार है कि सब लोग एक साथ मनाते हैं। होली के त्योहार पर हम लोगों को खूब आनंद आता है। आठ-दस सालों से हम सभी यहीं मिलते हैं। दोस्तों के साथ होली खेलते समय तो पूरा घर भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि जुहू बीच पर होली खेलने पर कोई रोक-टोक नहीं है।

होली खेलने आए घनश्याम नवल ने कहा कि जुहू बीच पर हर साल आते हैं। यहां का मौसम और वातावरण बहुत प्यारा है। हम लोग यहां काफी आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर एक-दूसरे से मिलकर गिले शिकवे दूर किए जाते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने उस युग से हमको होली का त्योहार दिया है। उसी को हम आगे लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि होली खेलने में आनंद आता है और प्रेम भाव बढ़ता है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,482
Messages
12,519
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top