दुमका में सनसनीखेज वारदात: घर के आंगन में लटका मिला युवक का शव, परिवार का आरोप- हत्या कर लटकाया

झारखंड : दुमका में घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका


दुमका, 3 मार्च। झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेवाडीह गांव में मंगलवार को राजा नामक एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक के पिता मौलाना सोलेमान और परिवार के अन्य सदस्यों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने राजा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।

परिजनों के अनुसार सोमवार रात तक सब कुछ सामान्य था। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग घर के आंगन की ओर गए तो उन्होंने राजा का शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पड़ोसियों और ग्रामीणों को सूचना दी गई तथा पुलिस को बुलाया गया। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियां प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर गमछे से बंधे हुए थे। ऐसे में मामला सामान्य आत्महत्या से अलग प्रतीत हो रहा है।

हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही निकाला जाएगा।

पुलिस ने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को फिलहाल नकारा नहीं जा रहा है।

इधर, घटना के बाद ढेवाडीह गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,560
Messages
12,597
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top