मुजफ्फरपुर में होली पार्टी मातम में बदली! दोस्तों के विवाद में चली गोली, एक युवक की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर में होली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच चली गोली, युवक की मौत


मुजफ्फरपुर, 3 मार्च। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात दोस्तों की चल रही होली की पार्टी में हुए विवाद में चली गोली से एक युवक की जान चली गई। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में दोस्तों की चल रही होली की पार्टी में हुए विवाद में चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बोचहां थाना क्षेत्र के पराती गांव में सोमवार देर शाम आपसी विवाद के बाद एक युवक को गोली मारी गई थी, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सूरज कुमार साह के रूप में हुई है। मुजफ्फरपुर ( पूर्वी ) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (डीएसपी) अलय वत्स ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बोचहां थाना क्षेत्र के पराती गांव के सूरज साह नामक युवक को गोली लगने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई । पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जांच में पता चला है कि गांव के ही रहने वाले सूरज और चंद्रशेखर कुमार द्वारा बगीचे में ले जाकर गोली मारी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार शाम गांव के ही एक बगीचे में कुछ युवक होली के उपलक्ष में पार्टी कर रहे थे। खाने-पीने के दौरान अचानक युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ा कि वहां मौजूद एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और सूरज साह पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे सूरज को लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सूरज साह को गांव के ही रहने वाले सूरज और चंद्रशेखर घर से बुलाकर ले गए और खिला -पिलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। डीएसपी अलय वत्स ने कहा कि हत्या का कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,516
Messages
12,553
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top