सौरव गांगुली का संदेश: संजू सैमसन की तरह खुद पर भरोसा, कड़ी मेहनत से पाएं सफलता

खुद पर भरोसा रखिए, कड़ी मेहनत के दम पर सफलता जरूर मिलेगी: सौरव गांगुली


कोलकाता, 2 मार्च। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि खुद पर भरोसा रखकर और कड़ी मेहनत करते रहने से सफलता जरूर मिलती है।

पश्चिम बंगाल में आयोजित सीआईआई इवेंट में बात करते हुए गांगुली ने संजू सैमसन की वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 97 रनों की पारी का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि एक समय पर हर तरफ यह खबर चल रही थी कि संजू लगातार नाकाम हो रहे हैं, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ने क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में जो पारी खेली, वो लाजवाब थी।

गांगुली ने कहा कि संजू ने अपनी बल्लेबाजी से दिखाया कि क्यों उन्हें शुभमन गिल के ऊपर इस टीम में तरजीह दी गई है। गांगुली के अनुसार, हर दिन एक नया दिन होता है और अगर आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखेंगे, तो आप जरूर सफल होंगे।

उन्होंने वर्ल्ड कप 1999 में ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन का उदाहरण दिया। गांगुली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया चार मैच हार चुकी थी, लेकिन टीम ने अगले 6 मुकाबले जीतकर खिताब को अपने नाम किया था। उन्होंने स्वीकार किया कि क्रिकेट खेलने से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला, जो जिंदगी में काफी काम आ रहा है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि आप एक पद पर हमेशा नहीं रह सकते हैं और यही जिंदगी है। गांगुली ने कहा, "आप जानते हैं कि यही जिंदगी है। आप हमेशा बीसीसीआई के अध्यक्ष नहीं रह सकते, न ही हमेशा के लिए भारतीय टीम के कप्तान रहेंगे। मेरा यह मानना है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है। मेरे कई दोस्त हैं, जो बिजनेस दुनिया का हिस्सा हैं, लेकिन खेल से जुड़े हुए हैं और उनसे मेरी मुलाकात होती रहती है।"

उन्होंने कहा कि बंगाल क्रिकेट उनके काफी करीब है। गांगुली ने ईडन गार्डन्स के मैदान को अपने लिए काफी खास बताया। उन्होंने कहा कि जब वह 13 साल के थे, तब वह पहली पारी इस मैदान पर गए थे। उन्होंने कहा कि उस वक्त रणजी ट्रॉफी का एक मैच खेलने के 100 रुपए मिलते थे, जबकि आईपीएल का एक पूरा सीजन खेलने पर अब 27 करोड़ मिल जाते हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,328
Messages
12,365
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top