भारत-कनाडा संबंधों में नई ऊर्जा का संचार! पीएम मोदी बोले- दोस्ती में बढ़ा भरोसा और नई सकारात्मकता

भारत-कनाडा की दोस्ती में आई नई एनर्जी, भरोसा और सकारात्मकता : प्रधानमंत्री मोदी


नई द‍िल्‍ली, 2 मार्च। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने अपने भारत दौरे के दौरान सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‍ि कनाडाई समकक्ष पीएम मार्क कार्नी के साथ हुई आज की बैठक में भारत-कनाडा की दोस्ती में नई ऊर्जा, आपसी भरोसा और सकारात्मकता आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा, ''पीएम कार्नी का हमारे देश में उनके पहले दौरे पर स्वागत करते हुए भारत बहुत खुश है। यह भारत-कनाडा संबंधों में एक अहम पड़ाव है। प्रधानमंत्री कार्नी की उपलब्धियां, जिनमें प्रधानमंत्री बनने से पहले की उपलब्धियां भी शामिल हैं, बहुत प्रेरणा देने वाली हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारी पहली मुलाकात से ही भारत-कनाडा की दोस्ती में नई एनर्जी, आपसी भरोसा और पॉजिटिविटी आई है। आज हमारी बातचीत हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए इस रिश्ते को और मजबूत करने पर फोकस थी।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों के बीच एमओयू एक्सचेंज हुआ। पीएम कार्नी ने अपने बयान में कहा कि पिछले साल कनाडा और भारत की सरकारों के बीच इतना जुड़ाव हुआ है, जितना दो दशकों से ज्यादा समय में नहीं हुआ। यह सिर्फ एक संबंध का नया होना नहीं है। यह नए इरादे, फोकस और दूर की सोच के साथ एक कीमती साझेदारी को बढ़ाना है। दो आत्मविश्वासी देशों के बीच एक साझेदारी जो भविष्य के लिए अपना रास्ता खुद बना रही है।

मार्क कार्नी ने भारत और कनाडा के बीच साझेदारी को लेकर कहा, “आज हम एक रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी शुरू कर रहे हैं, जिसमें दोनों देशों के एनर्जी ट्रेड को बढ़ाने की काफी संभावना है। हम क्लीन एनर्जी में अपने सहयोग को और गहरा कर रहे हैं, विंड, सोलर और हाइड्रोजन में सहयोग बढ़ा रहे हैं, क्योंकि कनाडा के भी बड़े प्लान हैं। हम 2050 तक अपने ग्रिड को दोगुना करने का प्लान बना रहे हैं और भारत इस विस्तार में एक बड़ा साझेदार हो सकता है। एक ही ग्रह पर ये सभी समझौते एक नए खुशहाल संबंध की शुरुआत हैं जो दोनों देशों में काम करने वालों और बिजनेस के लिए आने वाली पीढ़ियों के मौके देंगे और जो आने वाली पीढ़ियों के लिए ग्रह की रक्षा करेंगे।”

इससे पहले कनाडाई पीएम ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा के बीच साझेदारी को लेकर बातचीत की। मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा क‍ि आगे की साझेदारी बनाने के उनके प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम कार्नी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत-कनाडा के आपसी संबंध सामान्य होने के एक अहम मोड़ पर हैं। दोनों प्रधानमंत्री पहले एक-दूसरे की चिंताओं के लिए आपसी सम्मान, लोगों के बीच मजबूत संबंध और बढ़ती आर्थिक एक-दूसरे को पूरा करने वाली चीजों पर आधारित एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top