भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले: जानिए टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

वो 5 गेंदबाज, जिन्होंने भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 मैच में निकाले सर्वाधिक विकेट


नई दिल्ली, 2 मार्च। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में भारतीय टीम की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड से होगी। टीम इंडिया ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर वेस्टइंडीज को हराकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। वहीं, इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड के अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम का पलड़ा इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है। टीम इंडिया ने 22 मुकाबलों में से 17 में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए, आपको उन 5 गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं।

क्रिस जॉर्डन: भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट निकालने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन के नाम है। जॉर्डन ने भारत के खिलाफ 16 मैचों में कुल 24 विकेट निकाले हैं। जॉर्डन भारत के खिलाफ एक मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं। उनका इकोनॉमी 9.28 का रहा है।

हार्दिक पांड्या: इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हार्दिक पांड्या रहे हैं। हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 मैचों में अब तक कुल 19 विकेट चटकाए हैं। हार्दिक का इस दौरान इकोनॉमी 8.26 का रहा है।

युजवेंद्र चहल: युजवेंद्र चहल भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। चहल ने 11 मुकाबलों में 16 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। चहल का टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी इंग्लैंड के खिलाफ ही आया है। 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चहल ने 25 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।

आदिल रशीद: इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद भारतीय बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित होते हैं। रशीद भारत के खिलाफ 18 मैचों में 14 विकेट निकाल चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान उनका इकोनॉमी 7.50 का ही रहा है।

वरुण चक्रवर्ती: वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान करते हैं। वरुण के आगे इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई देते हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया का मिस्ट्री स्पिनर महज 5 मैचों में इंग्लैंड के 14 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुका है और उनका इकोनॉमी भी 7.66 का रहा है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,270
Messages
12,307
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top