भारत-ब्रिटेन FTA पर पीयूष गोयल-पीटर काइल की अहम बैठक, मजबूत होगी आर्थिक साझेदारी, खुलेगा समृद्धि का नया द्वार

पीयूष गोयल ने यूके के बिजेनस और ट्रेड सेक्रेटरी पीटर काइल से की बातचीत, दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा


नई दिल्ली, 2 मार्च। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यूके के बिजेनस और ट्रेड सेक्रेटरी पीटर काइल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की पोस्ट में गोयल ने कहा कि आज ब्रिटेन के बिजेनस और ट्रेड सेक्रेटरी पीटर काइल के साथ सार्थक बातचीत हुई।

पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा कि हमने भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति पर चर्चा की और अपने देशों की पारस्परिक समृद्धि के लिए अपनी आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।

गोयल और काइल की मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब भारत और ब्रिटेन के बीच जुलाई 2025 में हुआ मुक्त व्यापार समझौता अप्रैल 2026 से लागू होने की संभावना है।

इस समझौते के तहत भारत के 99 प्रतिशत उत्पाद ब्रिटेन में बिना किसी शुल्क के भेजे जा सकेंगे, जबकि भारत में ब्रिटेन से आने वाली कारों और व्हिस्की आदि पर कम शुल्क लगेगा।

बीते महीने गोयल ने कहा था कि ब्रिटेन और ओमान के साथ हुए भारत के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) अप्रैल में लागू होने की संभावना है। न्यूजीलैंड के साथ हुआ समझौता सितंबर में लागू होने की उम्मीद है।

साथ ही कहा था कि भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील मार्च में साइन हो सकती है और यह अप्रैल में लागू हो सकती है।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने कहा कि ग्लोबल ट्रेड का लाभ हर एमएसएमई, प्रत्येक कारोबारी और हर छोटे-बड़े स्टार्टअप तक पहुंचना चाहिए। हमारी कोशिश नए निर्यातकों को आगे बढ़ाना है। साथ ही, हमारे उत्पादों और सर्विसेज को दुनिया के कई देशों और महाद्वीपों पर पहुंचाना है।

इससे पहले गोयल ने कहा था कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता संप्रभुता को छोड़े बिना उपभोक्ता हितों और निर्यात-आधारित विकास के बीच संतुलन बनाने के लिए तैयार किया गया है।

गोयल ने कहा कि 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होने के चलते हमने इस समझौते में मजबूत स्थिति में डील की है और अपने देश के आत्मनिर्भर सेक्टर्स को सुरक्षित रखा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top