विवेक ओबेरॉय ने यूएई के मुश्किल हालात पर दिया खास संदेश: 'धैर्य रखें, शांति और एकजुटता से रहें सुरक्षित'

Vivek oberoi on UAE


नई दिल्ली, 2 मार्च। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में रहने वाले भारतीयों को संदेश दिया है। उन्होंने मौजूदा हालात के बीच शांति, धैर्य और एकजुटता बनाए रखने की अपील की है।

विवेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यूएई में उनके बड़े परिवार और वहां रहने वाले सभी लोगों के लिए मौजूदा हेडलाइंस भारी लग सकती हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि इस देश की नींव शांति, मजबूती और साथ रहने की गहरी भावना पर टिकी है।

उन्होंने कहा कि 200 से ज्यादा देशों के लोग यहां रहते हैं, फिर भी सब एक बड़े परिवार की तरह एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। अभिनेता ने यूएई सरकार, देश की सशस्त्र सेनाओं और नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी एंड अर्थक्वेक की सराहना की।

उन्होंने इनकी निडर लीडरशिप, अथक सुरक्षा प्रयासों और समय पर जारी अलर्ट की तारीफ की, जो हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। विवेक ने कहा कि भारत और यूएई के बीच का रिश्ता एक मजबूत पुल की तरह है, जहां हर व्यक्ति की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षित रहें, सरकारी सलाह के अनुसार घर के अंदर रहें और शांत बने रहें। उन्होंने भारत में रहने वाले लोगों से कहा कि वे यूएई में फंसे या प्रभावित लोगों को अपनी दुआओं में जरूर याद रखें। विवेक ने चेतावनी दी कि पैनिक फैलाने वाला न बनें। सिर्फ वेरिफाइड मीडिया और सही सोर्सेज पर ही भरोसा करें।

विवेक ने कहा कि हमदर्दी और सहानुभूति सबसे ऊपर होनी चाहिए। पोस्ट के अंत में विवेक ओबेरॉय ने अमीरात के हर घर में शांति की कामना की।

वहीं, पंजाबी सिंगर एमी विर्क ने भी पोस्ट कर बताया कि वह बहुत परेशान हैं क्योंकि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात में फंसी हुई हैं और वापस भारत नहीं आ पा रही हैं।

दुबई में रह रहीं अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने भी अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया, कुछ भी हो, मन में चिंता और डर बना रहता है, क्योंकि आगे क्या होगा, यह पता नहीं चलता। देर रात होने के बावजूद दिमाग अशांत है। सो भी नहीं पा रही हैं, पूरा दिमाग हाई अलर्ट पर है। इतनी देर हो गई है, लेकिन जाग रही हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top