भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार! वित्त वर्ष 27 में 7.2% वृद्धि का अनुमान, चालू वित्त वर्ष भी रहेगा मजबूत: रिपोर्ट

भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 27 में 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान, चालू वित्त वर्ष में भी मजबूत रहेगी विकास दर: रिपोर्ट


नई दिल्ली, 2 मार्च। भारत की जीडीपी की वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 में 7.2 प्रतिशत और वित्त वर्ष 26 में 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

एचडीएफसी बैंक की रिपोर्ट में कहा गया कि नए जीडीपी बेस ईयर 2022-23 ने भारत के इस वित्त वर्ष में मजबूत प्रदर्शन की पुष्टि की है। साथ ही, चौथी तिमाही के हाई-फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स से मिल रहे मजबूत संकेतों के कारण आने वाले समय में भी विकास दर का अनुमान बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि वित्त वर्ष 27 में नॉमिनल वृद्धि दर 10.5 से 11 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। देश में निजी खपत तेजी से बढ़ रही है और वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में इसमें 8.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 25 में यह दर 5.8 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट में कहा गया, "जीडीपी आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025 में उपभोक्ता खर्च की 40 प्रतिशत वस्तुओं (जैसे कपड़े, जूते, फर्नीचर, घरेलू उपकरण आदि) पर खर्च में कमजोरी देखी गई, जबकि भोजन, आवास, उपयोगिताएं और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक वस्तुओं पर खर्च में वृद्धि जारी रही।"

रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में वृद्धि धीमी रही, लेकिन हाल की तिमाहियों में इसमें कुछ सुधार हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, खपत में सुधार और क्षमता उपयोग दर में वृद्धि के साथ, वित्त वर्ष 2027 में निवेश में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है। विनिर्माण, वित्तीय, रियल एस्टेट, पेशेवर सेवाओं और आतिथ्य क्षेत्रों में पहले से ही उच्च वृद्धि देखी जा रही है।

बैंक ने बताया गया कि वित्त वर्ष 2027 के लिए नॉमिनल जीडीपी में बदलाव के कारण नई सीरीज में डेट टू जीडीपी रेश्यो 57.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो कि पिछली सीरीज में 55.6 प्रतिशत था।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top