रवि शास्त्री का दावा: संजू सैमसन की लाजवाब पारी करियर का टर्निंग पॉइंट बनेगी, फैंस भी हुए दीवाने

संजू सैमसन ने अपनी पारी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को खुश किया: रवि शास्त्री


नई दिल्ली, 2 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच में खेली गई संजू सैमसन की मैच जिताने वाली पारी उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

द आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए, शास्त्री ने एक बड़े मुकाबले में 29 साल के सैमसन के मिजाज की तारीफ करते हुए कहा, "संजू सैमसन खास हैं, और वह पारी खास थी, क्योंकि उस पारी के दौरान उनका शांत रहना, उनका धैर्य और टच शानदार था।"

उन्होंने कहा, "उसके पास सब कुछ था। उसके पास टाइमिंग थी, उसके पास प्लेसमेंट थी, उसके पास एक्सप्लोसिव पावर थी, उसके पास क्लास थी, और मुझे जो सबसे अच्छा लगा वह यह था कि उसके आस-पास विकेट गिरने के बावजूद, उसने कभी अपना आपा नहीं खोया। वह बड़ी भीड़ के सामने शांत और सुलझे हुए थे।"

शास्त्री ने कहा, "यह कोई लीग गेम नहीं था। यह एक नॉकआउट मुकाबला था। लोगों की सैमसन से उनके पूरे करियर में बहुत उम्मीदें रही हैं। किसी ने भी उनके टैलेंट पर सवाल नहीं उठाया, लेकिन वे उनकी कंसिस्टेंसी से निराश हैं। आज उन्होंने सब कुछ सामने ला दिया और दुनिया भर के लाखों लोगों को खुश कर दिया।"

वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 196 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के रूप में निरंतर झटके लगे, लेकिन पारी की शुरुआत करने आए संजू सैमसन अंत तक टिके रहे और टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही लौटे। सैमसन ने 50 गेंदों पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने 4 गेंद पहले 5 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,095
Messages
12,132
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top