एलजेपी विधायक का आवास अब जनता का घर, ओबरा के लोग मुफ्त ठहरने संग पाएंगे भोजन-परिवहन समेत सारी सुविधाएं

एलजेपी (रामविलास) के विधायक ने अपना आधिकारिक आवास जनता को समर्पित किया


पटना, 2 मार्च। एलजेपी (रामविलास) के विधायक प्रकाश चंद्र ने अपना आधिकारिक आवास ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को समर्पित कर दिया है।

एलजेपी (रामविलास) के विधायक प्रकाश चंद्र ने कहा कि जनता के आवास का लोकार्पण होना है। चुनाव के समय मैंने जनता को वचन दिया था कि मुझे जो आवास मिलेगा, जो सुविधाएं मिलेंगी, उस पर आपका अधिकार होगा। एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से से इसका लोकार्पण कराऊंगा। उन्होंने कहा कि चार मार्च के बाद जनता यहां आकर ठहर सकेगी।

उन्होंने कहा कि आवास पर ठहने वाले लोगों के लिए निशुल्क भोजन का प्रबंध होगा। लोगों को यहां से अस्पताल और कहीं जाने के लिए गाड़ियां उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ओबरा में जिस प्रकार की सेवा जनता की हम करते हैं, वैसी ही सेवा हम पटना में भी कर पाएंगे। आवास पर आठ एसी कमरे और गीजर के साथ पांच बाथरूम है। इस तरह से जनता के लिए हम लोग सारी सुविधाएं बहाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आवास विधायकों को रहने के लिए मिलता है। अपने विधानसभा क्षेत्र के कामों को लेकर पटना आने वाले समर्थकों के लिए यह व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के साथ-साथ अधिकारियों को रहने के लिए सुविधा दी जाती है। मैंने अपनी व्यवस्था जनता को समर्पित कर दी तो इसका मतलब यह नहीं है कि सब लोगों को यही करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति ब्रह्मचर्य का पालन कर रहा है तो इसका मतलब यह थोड़ी है कि पूरे देश को ब्रह्मचारी हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत चाहत है, मैं अपनी इच्छा से एसा कर रहा हूं। इसका मतलब यह थोड़ी है कि सबको करना चाहिए।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top