पाकिस्तान को अफगानिस्तान का करारा जवाब: प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमला, 32 सैनिक ढेर, हालात बेहद तनावपूर्ण

पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान ने किया हमला, मारे गए 32 सैनिक


काबुल, 2 मार्च। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि उसकी वायु सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक और समन्वित हवाई अभियान चलाया। यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बिगड़ती स्थिति को दर्शाता है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि हवाई हमलों का उद्देश्य पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था, जिसमें नूर खान एयरबेस (रावलपिंडी), 12वीं डिवीजन मुख्यालय (क्वेटा, बलूचिस्तान), और ख्वाजई कैंप (मोहमंद एजेंसी, खैबर पख्तूनख्वा) शामिल हैं।

बयान में यह भी कहा गया कि ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के कई अन्य रणनीतिक कमांड सेंटरों को भी निशाना बनाया गया।

मंत्रालय ने बताया, “प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इन हवाई हमलों ने अपने टारगेट पर बड़ा नुकसान पहुंचाया। ये अभियान पाकिस्तानी सेना द्वारा हाल ही में काबुल और बगराम पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए थे।”

मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि यदि पाकिस्तान अफगान हवाई क्षेत्र का और उल्लंघन करता है या कोई आक्रामक कार्रवाई करता है, तो उसका जवाब तेज, निर्णायक और संतुलित होगा।

ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब पाकिस्तान ने अफगान तालिबान प्रशासन के खिलाफ खुला युद्ध घोषित किया था और सीमा पर अफगान-पाकिस्तानी बलों के बीच झड़पें हुई थीं। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को काबुल और कंधार में हवाई हमले किए थे, जबकि अफगान बलों ने इसके जवाब में पाकिस्तानी सीमा सैनिकों पर हमला किया।

मंत्रालय ने दोबारा चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान किसी भी तरह से अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करता है या आक्रामक कदम उठाता है, तो उसका जवाब तेज, निर्णायक और संतुलित होगा।

नूर खान एयरबेस को पहले भारत के ऑपरेशन सिंदूर (मई 2025) के दौरान भी निशाना बनाया गया था। इसके बाद इस एयरबेस की मरम्मत और पुनर्स्थापना की गई थी। यह रावलपिंडी के पास पाकिस्तान एयर फोर्स का महत्वपूर्ण ठिकाना है।

इसके साथ ही, तालिबान ने दावा किया कि 32 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई, जिन्हें उसने अपने जवाबी हवाई हमलों का परिणाम बताया।

मंत्रालय के अनुसार, ये ऑपरेशन 203 मन्सूरी, 201 सिलाब और 205 अल-बदर कोर द्वारा किए गए, जिसमें कई सैनिक मारे गए, 10 घायल हुए और चार सैन्य चौकियां नष्ट हुईं।

मंत्रालय के उप प्रवक्ता ने कहा कि अफगान बलों ने पाकिस्तान की सेना के दो ड्रोन भी मार गिराए।

सेदीकुल्लाह नसरत, रक्षा मंत्रालय के उप प्रवक्ता ने कहा, "देश की रक्षा सेनाओं ने कल रात लेजर हथियार और आधुनिक उपकरण का इस्तेमाल करके नंगरहार, पाक्तिया, खोस्त और कंधार प्रांतों में दुश्मन पर आक्रामक अभियान चलाए, जिनका नेतृत्व 203 मन्सूरी, 201 खालिद बिन वलीद और 205 अल-बदर कोर ने किया।"
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,082
Messages
12,119
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top