कतर ने ओमान के दुकम पोर्ट और तेल टैंकर पर ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की, बताया संप्रभुता का उल्लंघन

कतर ने ओमान के दुकम पोर्ट पर ईरानी हमलों की निंदा की


दोहा, 1 मार्च। कतर ने रविवार को ओमान के दुकम कमर्शियल बंदरगाह और उसके तट के पास एक तेल टैंकर पर किए गए ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, ओमान की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा के लिए उठाए जाने वाले सभी कदमों में उसके साथ एकजुटता व्यक्त की।

एक बयान में कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये हमले ओमान की संप्रभुता का उल्लंघन, अस्वीकार्य उकसावा और एक ऐसे देश को कायरतापूर्ण निशाना बनाना है, जो ईरान और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच संकट कम करने तथा लंबित मुद्दों के समाधान के लिए रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देने में सक्रिय मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर कहा, "कतर उन ईरानी हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें ओमान सल्तनत के कमर्शियल पोर्ट दुकम और उसके तट के पास एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया था। कतर इन हमलों को सल्तनत की संप्रभुता का उल्लंघन, अस्वीकार्य उकसावा और एक ऐसे देश को कायरतापूर्ण निशाना बनाना मानता है।”

बयान में आगे कहा गया, “विदेश मंत्रालय ओमान सल्तनत की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा के लिए उठाए गए सभी कदमों में कतर की पूर्ण एकजुटता की पुष्टि करता है।”

कतर के प्रधानमंत्री के सलाहकार और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद मोहम्मद अल-अंसारी ने रविवार को कहा कि ओमान पर ईरान के हमले एक खतरनाक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, जो मध्यस्थों की भूमिका को खतरे में डालती है और संकटों को नियंत्रित करने तथा शांति और स्थिरता बनाए रखने के सबसे महत्वपूर्ण साधनों में से एक को कमजोर करती है।

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर लिखा, "ओमान सल्तनत को जानबूझकर निशाना बनाना बीच-बचाव के उसूल पर हमला है। उन्‍होंने कहा, 'एक ऐसा देश जिसने बीच-बचाव करने और खून-खराबा रोकने की सच्ची कोशिश की है, आखिरी पल तक डिप्लोमेसी के दरवाजे खुले रखने की कोशिश की है। कतर को उसके बीच-बचाव के लिए निशाना बनाया गया, जैसा कि हमने पहले ही चेतावनी दी थी। यह हमला एक खतरनाक पैटर्न दिखाता है, जो बीच-बचाव करने वालों की भूमिका को खतरे में डालता है।"

ओमान न्यूज एजेंसी ने एक सिक्योरिटी सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि कतर का यह बयान दुकम के कमर्शियल पोर्ट को दो ड्रोन से निशाना बनाए जाने के बाद आया है। एक ड्रोन के मोबाइल वर्कर्स के घर से टकराने के बाद एक बाहर से आया वर्कर घायल हो गया।

ओमान न्यूज एजेंसी ने बताया कि दूसरे ड्रोन का मलबा फ्यूल स्टोरेज टैंक के पास एक इलाके में गिरा, जिसमें कोई हताहत या सामान का नुकसान नहीं हुआ। ओमान ने हमले की निंदा की।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,940
Messages
11,977
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top