ब्रेविस की तूफानी पारी से शुरुआती झटकों से उबरा साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा

टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, अब सेमीफाइनल में होगी न्यूजीलैंड से भिड़ंत


दिल्ली, 1 मार्च। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे से मिले 154 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 17.5 ओवर में हासिल किया।

टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान एडेन मार्करम भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। मार्करम 4 रन बनाकर सिकंदर रजा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया।

हालांकि, डेवाल्ड ब्रेविस एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। ब्रेविस ने महज 18 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ब्रेविस ने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, डेविड मिलर ने 22 रन बनाए। ब्रेविस के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और जॉर्ज लिंडे ने मोर्चा संभाला और दोनों ने 53 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। स्टब्स 24 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे, तो लिंडे ने 21 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

बल्ले से अहम योगदान देने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने गेंदबाजी में 4 ओवर के स्पेल में 29 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले, जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 153 रन लगाए। टीम की तरफ से कप्तान सिकंदर रजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में रजा ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि, जिम्बाब्वे के कप्तान को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। तदिवानाशे मारुमानी सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रायन बेनेट 15 रन ही जोड़ सके। डियोन मायर्स महज 11 रन बनाकर आउट हुए। रयान बर्ल 5 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने।

जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में कॉर्बिन बॉश ने 40 रन देकर 2 विकेट निकाले। वहीं, क्वेना मफाका ने 4 ओवर में 21 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए। भारत-वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे को हराते हुए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 राउंड के अपने तीनों ही मैचों में जीत दर्ज की। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की 4 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी। वहीं, जिम्बाब्वे का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top