ईरान युद्ध के बीच कंगना का पीएम मोदी को सलाम: 'जब दुनिया जल रही, भारत सुरक्षित', विपक्ष को घेरा

'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की


मुंबई, 1 मार्च। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद विश्व भर में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

विदेशी मीडिया में भारत और इजराइल के रिश्तों का भी जिक्र किया जा रहा है, क्योंकि यह हमला तब हुआ जब प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के दौरे से वापस लौटे। इसी कड़ी में तीन देशों के बीच छिड़ी जंग को लेकर हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक बार पीएम मोदी की सराहना की है और विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिन्होंने पीएम मोदी के कार्यों पर सवाल किए।

कंगना ने पीएम मोदी का लोकसभा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पाकिस्तान के मंसूबों के बारे में बात कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर कंगना ने विपक्ष पर निशाना साधा है।

उनका कहना है कि जो लोग प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों पर सवाल उठाते हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जब दुनिया के सबसे बड़े और तथाकथित सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं, वहीं भारत ने दुश्मन (पाकिस्तान) की 1000 मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया था और अपनी मातृभूमि को खरोंच तक नहीं लगाने दी। यह एक महान नेता की शक्ति है।

अभिनेत्री के पोस्ट से साफ है कि पीएम की कूटनीति की वजह से ही देश सुरक्षित है और युद्ध या हमले की स्थिति से भी दूर है।

इससे पहले भी कंगना ने कांग्रेस द्वारा एआई समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन को निंदनीय बताया। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करना पूरे देश का अपमान है और कांग्रेस को बर्बाद करने का काम सिर्फ राहुल गांधी कर रहे हैं। कभी सदन में बदसलूकी करते हैं तो कभी एआई समिट में देश को शर्मसार करने वाला काम करते हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,877
Messages
11,914
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top