बुरहानपुर में होली का जबरदस्त क्रेज, मोदी मुखौटे-पिचकारी की धूम; 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम भी हिट

बुरहानपुर बाजार में बढ़ी रौनक, मोदी मुखौटे और पिचकारी की खास मांग


बुरहानपुर, 1 मार्च। होली पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार रंग-बिरंगे सामानों से सज चुके हैं। गुलाल, पिचकारी, मुखौटे और सजावटी सामान से दुकानों पर रौनक दिखाई दे रही है। इस बार बाजार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाले मुखौटे और 'मोदी पिचकारी' विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

दुकानदारों के अनुसार, मोदी थीम वाले उत्पादों की मांग काफी बढ़ गई है और कई दुकानों पर इनकी कमी भी देखी जा रही है। बच्चे और युवा इन उत्पादों को उत्साह के साथ खरीद रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए इस तरह के थीम आधारित उत्पाद अधिक मंगवाए गए थे, लेकिन मांग अपेक्षा से ज्यादा रही।

इसके अलावा बाजार में भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी थीम वाले खिलौने और अन्य सामग्री भी बिक रहे हैं। कुल मिलाकर होली को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल है और खरीदार जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार दीपक रामचंदानी ने बताया कि मोदी जी का इतना क्रेज है कि हमारे पास सामान ही नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की थीम वाली पिचकारी आई थी, वो खत्म हो गई। उसके बाद 'मोदी पिचकारी' है। ये भी आखिरी पीस बची है। मुखौटे दो-तीन पीस बचे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का क्रेज दुनिया भर में है। हर देश में उनका डंका बज रहा है। इसी कारण सामानों की डिमांड इतनी है और बच्चों के बीच तो खूब क्रेज है।

ग्राहक प्रमोद उइके ने कहा कि हमने होली का त्योहार मनाने के लिए 'ऑपरेशन' सिंदूर की थीम वाली पिचकारी खरीदी है। इस थीम वाली पिचकारी हमें इसलिए अच्छी लगी, क्योंकि कुछ महीने पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया गया था, तो हम लोगों को बहुत अच्छा लगा था। इसलिए हमने ये पिचकारी खरीदी है, और इसी से हम होली का पर्व मनाएंगे।
 

Forum statistics

Threads
11,907
Messages
11,944
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top