खामेनेई की मौत का बदला! कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर भीषण हमला, प्रदर्शनकारियों ने मचाया तांडव

खामेनेई की मौत के बाद कराची में भड़का गुस्सा, प्रदर्शनकारियों ने बोला अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला


कराची, 1 मार्च। अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से मध्य पूर्व के कई हिस्सों में तनाव और बढ़ गया है। इधर इस हमले के विरोध में रविवार को पाकिस्तान के कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन हुए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखा कि प्रदर्शनकारियों ने वाणिज्य दूतावास के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर आग लगा दी। दूतावास परिसर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और सुरक्षाकर्मियों से उनकी झड़प हुई।

प्रदर्शनकारियों को डंडों से खिड़कियां तोड़ते और गार्ड एरिया पर हमला करते देखा गया, जिसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सख्त कार्रवाई की। भीड़ को तितर-बितर करने और हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की।

स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हुए। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया।

सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) आजाद खान से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।

इस अशांति के कारण इलाके में यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह करीब 11 बजे जारी अपडेट में कराची ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सुल्तानाबाद ट्रैफिक सेक्शन से माई कोलाची की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर का रास्ता प्रदर्शन के कारण बंद कर दिया गया है।

ईरानी नेता की हत्या से जुड़े घटनाक्रम के बाद बंदरगाह शहर कराची में तनाव बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,826
Messages
11,863
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top