हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चंबा में किया आईटीआई बिल्डिंग और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चंबा में किया आईटीआई बिल्डिंग और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास


चंबा, 1 मार्च। केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा को बड़ी सौगात दी। उन्होंने चंबा जिले के भंजरारू में आईटीआई बिल्डिंग और भंजरारू के तिस्सा में स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) का भी शिलान्यास किया।

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं चंबा कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आया हूं। इस क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज लेकर आया हूं। खासकर युवाओं के लिए कार्यक्रम रखे गए हैं। शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए भी सौगात दी गई है।"

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पार्टी सांसद राजीव भारद्वाज की तरफ से कई मुद्दे उठाते हुए प्रस्ताव दिए गए हैं। किरेन रिजिजू ने कहा, "मैंने सभी लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी।"

किरेन रिजिजू ने कहा, "मेरा अनुरोध है कि राज्य सरकार की ओर से भी इसमें तालमेल होना जरूरी है, क्योंकि हमारी व्यवस्थाएं ऐसी हैं कि केंद्र और राज्य सरकारों को साथ आना ही पड़ता है। केंद्र से पैसे दे दिए जाते हैं, लेकिन उनका क्रियान्वित राज्य सरकार की ओर से होता है। इसलिए राज्य सरकार के साथ कई विषयों पर तालमेल नहीं होने से काम में देरी होती है। मैं चाहता हूं कि राज्य सरकार साथ में आए और लोगों की समस्याओं को दूर करने में सहयोग करे।"

वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "नई आईटीआई बिल्डिंग से एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और इलाके के छात्रों के लिए अवसर बढ़ेंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स युवा टैलेंट को आगे बढ़ाएगा, स्पोर्ट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को आकर्षित करेगा और युवाओं को स्पोर्ट्स को करियर के तौर पर अपनाने के लिए बढ़ावा देगा, जिससे हिमाचल प्रदेश की स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।"

उन्होंने आगे लिखा, "अल्पसंख्यक मंत्रालय सबको साथ लेकर चलने वाले विकास के लिए लगातार काम कर रहा है, जिसमें अल्पसंख्यकों के लिए खास कोशिशें शामिल हैं, जो 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' व 'विकसित भारत' के विजन के साथ जुड़ी हुई हैं।"
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,901
Messages
11,938
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top