फरवरी में महिंद्रा की धूम! बिक्री में 18% का जबरदस्त उछाल, 97,000 से अधिक गाड़ियां बिकीं

महिंद्रा की बिक्री फरवरी में 18 प्रतिशत बढ़ी, रेनॉल्ट इंडिया ने बेची 3,400 से अधिक गाड़ियां


नई दिल्ली, 1 मार्च। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने रविवार को फरवरी 2026 के मजबूत बिक्री के आंकड़े पेश किए हैं। इस दौरान कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 97,177 यूनिट्स (निर्यात सहित) हो गई है।

कंपनी ने कहा कि उसके यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट ने वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिंद्रा ने फरवरी में अकेले घरेलू बाजार में 60,018 एसयूवी की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।

निर्यात सहित महिंद्रा की कुल एसयूवी बिक्री 60,685 यूनिट्स रही है। कंपनी के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और इस दौरान कंपनी ने 24,585 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है।

फरवरी के प्रदर्शन पर महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने कहा कि फरवरी में एसयूवी की 60,018 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सभी श्रेणियों में ग्राहकों की मजबूत मांग को दर्शाती है।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की कुल वाहन बिक्री 97,177 यूनिट्स रही, जो 18 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज करती है।

दूसरी तरफ, फ्रांस की कंपनी रेनॉल्ट ने भी भारत में मजबूत बिक्री दर्ज की है। फरवरी में कंपनी की थोक बिक्री 3,495 यूनिट्स रही है। इसमें सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि पिछले साल फरवरी में 2,676 यूनिट्स थी।

कंपनी ने कहा कि उसके नए काइगर और टाइबर मॉडलों की मजबूत मांग ने वृद्धि को लगातार समर्थन दिया है।

फरवरी में नई टाइबर एमयूवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष की तुलना में 57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

रेनॉल्ट इंडिया ने बताया कि अपडेटेड प्रोडक्ट लाइनअप ने ब्रांड की छवि को बेहतर बनाया है, जिससे कंपनी को वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही से लगातार वृद्धि बनाए रखने में मदद मिली है।

इस अवधि के दौरान, कंपनी ने वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 9 प्रतिशत, चौथी तिमाही में 27 प्रतिशत और वर्ष 2026 के पहले दो महीनों में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

रेनॉल्ट इंडिया ने यह भी कहा कि डस्टर की भारत में वापसी की हालिया घोषणा ने ग्राहकों की रुचि को बढ़ाया है, जिसके परिणामस्वरूप डीलरों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,840
Messages
11,877
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top