जंतर-मंतर पर AAP की रणभेरी, गोपाल राय बोले- दिल्ली के हक की जंग अब होगी और तेज

जंतर-मंतर सभा को लेकर आप का हमला, गोपाल राय बोले-दिल्ली के हक की लड़ाई और तेज होगी


नई दिल्ली, 1 मार्च। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रही आम आदमी पार्टी की सभा को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली के हक की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। इस लड़ाई को आगे तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दिल्ली एक साल के भीतर बेहाल हो गई है।

गोपाल राय ने नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पूरी दिल्ली एक साल से परेशान है। कोर्ट द्वारा सभी नेता बेगुनाह साबित हुए हैं। हम ईमानदारी की राजनीति जारी रखेंगे और दिल्ली के हक के लिए अपनी लड़ाई तेज करेंगे।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह एक सभा है, कोई प्रोटेस्ट नहीं। हमारी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, हमारे गोवा और गुजरात के नेता यहां स्टेज शेयर करेंगे। भाजपा और एलजी ने हजारों युवाओं को नौकरी से निकाल दिया। बस मार्शल को निकाल दिया गया। झूठा मुकदमा करके लोगों को फंसाया। अरविंद केजरीवाल इस पर बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली की सेवा कर रहे हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। अब यही लोग रेखा गुप्ता की लंका में आग लगाएंगे। दिल्ली पुलिस और अधिकारियों ने तमाम प्रयास किए कि यह सभा न हो पाए। उन्होंने यहां से कुर्सियां उठा लीं, ये लोग ध्यान रखें जब दिल्ली की जनता सत्ता बदलेगी तो इनकी कुर्सी बचाने वाला कोई नहीं होगा।

आप नेता इसुदान गढ़वी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं और आज पूरा देश जंतर-मंतर की तरफ बड़ी बेसब्री से देख रहा है। आम आदमी पार्टी का कारवां फिर से पूरे देश में बढ़ने लगा है और लोगों का समर्थन और विश्वास मिल रहा है।

आप नेता आतिशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम सबने देखा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आप के खिलाफ कैसे साजिश की। पूरे देश ने ये जुल्म देखे। ये जुल्म सिर्फ अरविंद केजरीवाल और आप तक ही सीमित नहीं थे। दिल्ली के लोग भी झेल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुद्दों को भी इस सभा के जरिए उठाएंगे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,328
Messages
12,365
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top