एन श्री चरणी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, वनडे में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं

एन श्री चरणी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, वनडे में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं


होबार्ट, 1 मार्च। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच होबार्ट के निंजा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत की बाएं हाथ की स्पिनर एन श्री चरणी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। वह वनडे क्रिकेट में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाली भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं।

एन श्री चरणी ने 10 ओवर में 106 रन लुटाए। उन्हें 2 विकेट अवश्य मिले, लेकिन वे इस स्पेल को अपने जीवन में कभी याद नहीं करना चाहेंगी। ओवरऑल महिला वनडे क्रिकेट का यह तीसरा सबसे महंगा स्पेल भी है।

इसी मैच में अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को भी 10 ओवर में 90 रन पड़े। वह वनडे में भारत की तरफ से दूसरा महंगा स्पेल फेंकने वाली महिला गेंदबाज बन गईं।

पूर्व में वनडे फॉर्मेट में भारत की तरफ से सबसे महंगा स्पेल फेंकने का भारतीय महिला क्रिकेटर का रिकॉर्ड प्रिया मिश्रा के नाम था। 8 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही उन्होंने 10 ओवर में 88 रन लुटाए थे।

महिला वनडे में सबसे महंगा स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड आयरलैंड की कारा मरे के नाम है। कारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 जून 2018 को हुए मैच में 119 रन लुटाए थे।

दूसरे स्थान पर पाकिस्तान की शाजिया खान हैं। शाजिया ने 7 फरवरी 1997 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में 10 ओवर में 111 रन लुटाए थे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली के 98 गेंदों पर बनाए 158 और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी के 84 गेंदों पर खेली गई 106 रन की नाबाद पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए। जॉर्जिया वॉल ने 52 गेंदों पर 62 और निकोला कैरे ने 15 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली।

एलिसा हीली का यह आखिरी वनडे मैच है।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
11,877
Messages
11,914
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top