मध्य-पूर्व में तनाव: PM मोदी का पुराना वीडियो फिर वायरल, जब भारत ने पाकिस्तान के हजारों मिसाइल-ड्रोन हवा में किए चूर

कैसे भारत ने ध्वस्त किए थे पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन, मध्य-पूर्व में तनाव के बीच पीएम मोदी का बयान चर्चा में


नई दिल्ली, 1 मार्च। मध्य-पूर्व में गहराते तनाव से पूरी दुनिया चिंतित है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की आधिकारिक पुष्टि के बाद इस क्षेत्र में संघर्ष के और अधिक भीषण होने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो फिर से चर्चा में है। इस वीडियो के माध्यम से 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और भारत की सैन्य शक्ति की सराहना की गई है।

जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जिक्र किया था। उन्होंने बताया, "9 मई को पाकिस्तान ने करीब एक हजार मिसाइलों और ड्रोन से भारत पर बहुत बड़ा हमला करने की कोशिश की। यह मिसाइलें भारत के किसी भी हिस्से पर गिरती, तो वहां भयंकर तबाही मचती, लेकिन एक हजार मिसाइलों और ड्रोन को भारत ने आसमान में ही चूर-चूर कर दिया।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस पर हमले का झूठ फैलाया, उस झूठ को बेचने की भरपूर कोशिश की, पूरी ताकत भी लगा दी। मैं अगले ही दिन आदमपुर पहुंचा और खुद जाकर उनके झूठ को मैंने बेनकाब कर दिया। तब जाकर उनकी अकल ठिकाने लगी कि अब यह झूठ चलने वाला नहीं है।"

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "जब हम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से तबाही के नजारे देखते हैं, तो यह साफ याद दिलाता है कि शांति कितनी नाजुक हो सकती है।"

अमित मालवीय ने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बताया कि कैसे भारत ने 1000 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन के हमले को सफलतापूर्वक नाकाम किया और अपने नागरिकों की सुरक्षा व महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की रक्षा की।"

उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "बदलते युद्ध और मुश्किल सुरक्षा चुनौतियों के इस दौर में तत्परता, तकनीकी क्षमता और निर्णायक लीडरशिप से बहुत फर्क पड़ता है। भारत का तेज डिफेंसिव जवाब हमारी सेना की ताकत, हमारी बढ़ती स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का सबूत है। शांति इत्तेफाक से नहीं, बल्कि तत्परता से बनी रहती है। शांति ताकत से आती है।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top