सुपर-8 से पहले आकाश चोपड़ा की दो टूक: टीम में छेड़छाड़ नहीं, सुंदर या कुलदीप को लाने का विचार छोड़ें

अब टीम में बदलाव का वक्त नहीं, सुंदर या कुलदीप के बारे में न सोचें: आकाश चोपड़ा


नई दिल्ली, 1 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में उतरेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले मैच में कुछ बदलाव के साथ उतरी थी और बड़ी जीत हासिल की थी। पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम इंडिया को पिछले मैच वाली प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहिए।

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन में बदलाव की जगह स्थिरता पर ध्यान देना चाहिए। प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं होना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "मैं कह रहा हूं कि मैचअप को एक बॉक्स में रखो। जो टीम चेपॉक में खेली थी, वही टीम ईडन गार्डन्स में भी खेलेगी। वॉशिंगटन सुंदर को लाने या कुलदीप को खिलाया जा सकता है या नहीं, इस बारे में बिल्कुल मत सोचो क्योंकि हम विरोधी टीम को फंसा सकते हैं। अब सभी नॉकआउट गेम हैं। यह एक वर्चुअल क्वार्टरफाइनल है, और फिर एक सेमीफाइनल और एक फाइनल होगा। आपको अब टीम नहीं बदलनी चाहिए।"

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में बतौर ओपनर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया था। उन्हें रिंकू सिंह की जगह टीम में शामिल किया था। संजू ने छोटी लेकिन तेज पारी खेली और भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दी थी। इस विश्व कप में भारत को सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी मिली थी। तिलक वर्मा ने नंबर 6 पर 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाकर भारत को वह फिनिशिंग पंच दिया जिसकी उसे टूर्नामेंट में पहले कमी थी।

पिछले मैच में वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी। अक्षर की वापसी से टीम का संतुलन मजबूत हुआ।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
11,679
Messages
11,716
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top