सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा! सेंट्रल बैंक में 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर 23 मार्च तक करें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, 23 मार्च तक करें आवेदन


नई दिल्ली, 28 फरवरी। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करके शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न 275 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 28 फरवरी से शुरू हो गई है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सॉफ्टवेयर डेवलपर (जावा) के 13, मोबाइल डेवलपर (एंड्रॉइड/आईओएस) के 3, सॉफ्टवेयर डेवलपर (एनईटी) के 6, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन के 11, डिजिटल चैनल मैनेजमेंट/डिजिटल एप्लीकेशन स्पेशलिस्ट के 23, लिनक्स/सोलारिस/एसएएन/स्टोरेज/एसआरई/ओपनशिफ्ट के 14, विंडोज/एक्टिव डायरेक्टरी के 5, क्लाउड मैनेजर के 5, इन्फोर्मेशन सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी एंड आईटी जीआरसी के 38, नेटवर्क एडमिंनिस्ट्रेशन/नेटवर्क सिक्योरिटी के 5, प्रोडक्शन सपोर्ट/आरओसी/डिजिटल सपोर्ट के 26, एंटरप्राइज/इंटीग्रेशन/पब्लिक क्लाउड आर्किटेक्ट के 6, देवसेकऑप्स के 4, वेब सर्वर/वेब लॉजिक एडमिनिस्ट्रेटर के 3, डेटा आर्किटेक्ट के 2, डेटा इंजीनियर/डेटा क्वालिटी/ईटीएट/पीएलएसक्यूएल/बीआई के 15, डेटा साइंटिस्ट के 6, जनरल एआई के 2, आईटी ऑफिसर के 82, रिस्क ऑफिसर के 4 और टैक्सेशन जनरल/सीए के 2 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई/ई एंड टीसी/इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक या एमसीए की डिग्री संबंधित पद अनुसार होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 48,480 से 1,20,940 रुपए प्रति महीने होगी।

स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पोस्ट-वाइड 30 से 45 साल के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए निर्धारित है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म जमा कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,607
Messages
11,644
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top