ईरान-इजरायल में गहराया तनाव, नेपाल ने नागरिकों को दी सख्त चेतावनी: रहें सतर्क, घर में सुरक्षित

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेपाल ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी


काठमांडू, 28 फरवरी। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच नेपाल के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि संबंधित विभागों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह मध्य पूर्व में तेजी से बदलती स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। मंत्रालय ने इजरायल और ईरान में रह रहे नेपाली नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि इजरायल और ईरान में रह रहे सभी नेपाली नागरिक वहां के संबंधित और सक्षम प्राधिकरणों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों और एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें।

नेपाली नागरिकों को यथासंभव घर के अंदर रहने, सतर्क रहने, पूरी सावधानी बरतने और अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद नेपाली समुदाय के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई है। साथ ही बिना पूर्व अनुमति के यात्रा न करने को कहा गया है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि सभी नेपाली नागरिक काठमांडू स्थित मंत्रालय, तेल अवीव स्थित नेपाली दूतावास और दोहा स्थित नेपाली दूतावास के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें। जो नेपाली नागरिक इजरायल या ईरान की यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें स्थिति सामान्य होने तक अपनी यात्रा स्थगित करने की कड़ी सलाह दी गई है।

इसके अलावा, मध्य पूर्व के अन्य देशों में रह रहे और काम कर रहे नेपाली नागरिकों को भी स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने और संबंधित देशों के सक्षम प्राधिकरणों द्वारा जारी एहतियाती निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

वहीं भारत ने भी इजरायल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने का आग्रह किया है। इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इजरायली अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित आश्रय स्थलों के आसपास ही रहें। वे अगले आदेश तक इजरायल के भीतर सभी गैर-जरूरी और अनावश्यक यात्राओं से बचें।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top