अंकिता लोखंडे ने पेट मौ संग बांटी प्यारी तस्वीरें, ‘लाफ्टर शेफ्स’ में होगा मौ का धमाकेदार नेशनल टीवी डेब्यू

अंकिता लोखंडे ने अपनी पेट मौ के साथ शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, ‘लाफ्टर शेफ्स’ के खास एपिसोड का दिया हिंट


मुंबई, 28 फरवरी। भारतीय टेलीविजन और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने 'लाफ्टर शेफ्स' के सीजन 3 सेट से फोटो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "आपके लिए एक बेहद खास एपिसोड आ रहा है। हमारी प्यारी मौ ने राष्ट्रीय टीवी पर अपना पहला प्रदर्शन किया। उसे पता नहीं है कि स्क्रीन पर क्या हो रहा है, लेकिन हम जानते हैं। हमारा दिल खुशी से भर गया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "आप सभी से अपनी नन्ही सी बच्ची का परिचय कराते हुए हमें बहुत गर्व और खुशी हो रही है। मौ मेरी मौ।" अंकिता ने पोस्ट के जरिए फैंस और प्रशंसकों को अपने पालतू जानवरों से प्यार करने की सलाह दी है।

शेयर की गई तस्वीरों में अंकिता और उनके पति विक्की जैन के साथ पेट मौ नजर आ रही है, जो कि अभिनेत्री की एक प्यारी सी बिल्ली है। एक्ट्रेस फोटो में मौ के साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं।

फैंस अंकिता और विक्की की उनकी पेट के साथ की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, लोग कमेंट्स के जरिए फोटो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और 'लाफ्टर शेफ्स' के आज के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अंकिता लोखंडे का जन्म 19 दिसंबर, 1984 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था। अभिनेत्री ने लोगों के बीच अपनी पहचान टीवी के लोकप्रिय सीरीयल 'पवित्र रिश्ता' से बनाई। इस शो में एक्ट्रेस ने अर्चना का एक प्रमुख किरदार निभाया था, जिससे उन्हें घर-घर में प्रसिद्धि मिली और इस उपलब्धि ने उन्हें टीवी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक बना दिया।

इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2019 में कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनकी झलकारी बाई की भूमिका को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसके बाद वह 'बागी 3' और 'स्वतंत्र वीर सावरकर' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

अंकिता ने 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की, जिसके बाद दोनों 'बिग बॉस 17' में एक साथ प्रतियोगी के रूप में नजर आए।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top