जो सोरोस को मातृभूमि मानें, वे मोदी का संदेश कैसे समझेंगे? प्रदीप भंडारी ने राहुल-कांग्रेस पर साधा निशाना

जॉर्ज सोरोस की धरती को 'मातृभूमि' मानने वाले नहीं समझ सकते पीएम का संदेश: प्रदीप भंडारी


नई दिल्ली, 28 फरवरी। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग जॉर्ज सोरोस की धरती को अपनी 'मातृभूमि' मानते हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इजरायली संसद में दिए गए ऐतिहासिक संदेश को कभी नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानसिक संतुलन खो चुका है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों! कभी तो पढ़-लिख कर अपनी बात रखो। हमेशा राहुल गांधी की बालक बुद्धि वाली बात क्यों करते हो? पीएम मोदी ने कहा कि जो भारतीय यहूदी हैं, उनके लिए इंडिया इज देयर मदर लैंड, क्योंकि यहां पर उनका जन्म हुआ है और इजरायल इज देयर फादर लैंड। इसका मतलब यह है कि उन्होंने वहां पर अपना जीवन यापन किया है। इजरायल की इकोनॉमी में योगदान दिया है।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच में एक क्लोज और कल्चरल सिविलाइजेशन टाइज की बात पीएम मोदी ने की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ये बात दुनिया समझ गई, लेकिन ये कांग्रेसी नहीं समझे और फर्जी खबर फैला रहे हैं। इसीलिए ये हर चुनाव के बाद देश की जनता द्वारा पीटे जाते हैं। देश की जनता इनको सबक सिखाती है, तब भी ये नहीं सुधरते हैं। उन्होंने कहा शायद कांग्रेसियों को इस बात की जलन और नफरत है कि इनके पूरे गांधी-वाड्रा परिवार से एक भी व्यक्ति को इजरायल का सर्वोच्च सम्मान नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को इजरायल का सर्वोच्च सम्मान मिला। नरेंद्र मोदी इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने इजरायल के संसद को संबोधित किया।

इजरायल दौरे के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय यहूदी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय यहूदी समुदाय के सदस्यों के साथ फोटो शेयर की थी। पीएम मोदी ने लिखा था कि भारतीय यहूदी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। भारत के साथ उनका गहरा संबंध और इजरायल के लिए उनका उल्लेखनीय योगदान हमारे दोनों देशों के बीच एक जीवंत पुल के रूप में खड़ा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top