सम्राट चौधरी ने बक्सर में JK सीमेंट प्लांट का किया उद्घाटन, कहा- बिहार में विकास-रोजगार NDA की सर्वोच्च प्राथमिकता

सम्राट चौधरी ने बक्सर में सीमेंट यूनिट का किया उद्घाटन, बोले– विकास और रोजगार एनडीए की प्राथमिकता


पटना, 28 फरवरी। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को बक्सर के ब्रह्मपुर में जेके सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट के विशाल औद्योगिक संयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विकास, निवेश और रोजगार के अवसर, एनडीए सरकार की प्राथमिकता है।

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, "बिहार में औद्योगिक क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत। आज बक्सर के ब्रह्मपुर में जेके सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट के विशाल औद्योगिक संयंत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। बिहार की एनडीए सरकार की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत जेके सीमेंट प्लांट के रूप में एक उपलब्धि हासिल हुई है। इससे बिहार में हजारों युवाओं को रोजगार और क्षेत्र को आर्थिक मजबूती मिलेगी। विकास, निवेश और रोजगार के अवसर, यही एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। जेके सीमेंट प्रतिष्ठान और बिहार वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।"

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य में दो फैक्ट्रियों के उद्घाटन पर कहा कि सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा बॉटलिंग प्लांट लगाए गए हैं।

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बक्सर के ब्रह्मपुर में जेके सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट के भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ यूनिट का उद्घाटन किया। यह परियोजना न केवल बक्सर, बल्कि पूरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, निवेश को बढ़ावा और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

राज्य में उद्योगों के विस्तार और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की दिशा में यह एक सशक्त कदम है। उद्योग, निवेश और रोजगार के माध्यम से विकास की नई संभावनाओं के सृजन हेतु एनडीए सरकार संकल्पित है।

जदयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा बिहार के बारे में नेगेटिव बातें की हैं। उन्होंने न तो राज्य का भला किया, न इसके बारे में अच्छा सोचा, न ही पॉजिटिव बात की। यही उनका रिकॉर्ड रहा है और जनता ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा और हम देख रहे हैं कि प्रोसेस शुरू हो चुका है। आज दो बड़ी फैक्ट्रियों का उद्घाटन हुआ है। अब लोग बिहार में भी कैपिटल इन्वेस्ट कर रहे हैं। आज का दिन बिहार के लिए गौरव का दिन है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,480
Messages
11,517
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top