यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का CM योगी ने लिया संज्ञान, कहा- UP में आतंक नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई

सलीम वास्तिक पर हमले का मामला: सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश


लखनऊ, 28 फरवरी। यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए हमले के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आतंक की कोई जगह नहीं है। इस मामले में कानून अपना काम करेगा और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

फिलहाल, यूट्यूबर सलीम वास्तिक जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। दो अज्ञात युवकों ने सलीम पर चाकू से हमला किया था।

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे डॉयल 112 के माध्यम से थाना लोनी पर सूचना प्राप्त हुई कि अली गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति को दो अज्ञात व्यक्तियों की ओर से चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। इस सूचना पर लोनी पुलिस की फील्ड यूनिट पहुंची थी। घायल की पहचान सलीम के रूप में की गई। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया गया है कि दो युवक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आए। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। वे उस जगह में घुसे जहां सलीम रहता था। उन्होंने सलीम पर चाकू से गर्दन और पेट पर कई वार किए, जिससे वह लहूलहुान हो गया।

सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी दी कि नजदीकी अस्पताल में उपचार के बाद सलीम को जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,528
Messages
11,565
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top